एक्शन में बुरी तरह हारी आलिया भट्ट, हॉलीवुड- बॉलीवुड दोनों में रहीं फ्लॉप? 

बैक टू बैक तीन एक्शन प्रधान फिल्में कर चुकीं आलिया भट्ट की तीनों फिल्मों का हश्र कमोबेश एक जैसा है. हॉलीवुड एक्शन फिल्म 'हॉर्ट ऑफ स्टोन' में एक्ट्रेस गल गडोट के साथ नजर आई आलिया ने सबक नहीं सीखा, जिसका नतीजा है कि दो बॉलीवुड फिल्में भी पानी मांगती नजर आ रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
आलिया भट्ट का एक्शन डेब्यू
Social Media

Alia Bhatt: राजी, गंगुबाई कठियावाड़ी, हाईवे और गली बॉय जैसे कल्ट फिल्मों में बेहतरीन अभिनय से लोगों को दिल जीत चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को एक्शन क्वीन क्यों बनना है, यह समझ से परे हैं. एक के बाद 3 एक्शन फिल्मों का हश्र बताता है कि फिलहाल यह जॉनर आलिया के लिए मुफीद नहीं है. हालिया रिलीज स्पाई एक्शन फिल्म 'अल्फा' को सफल बनाने की खूब कोशिश हुई, लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात दिख रहा है. 

वर्तमान में बॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में शुमार आलिया भट्ट ने अपने करियर में अब तक कुल 3 एक्शन फिल्में कर चुकी है. इसमें 2 बॉलीवुड और एक फिल्म हॉलीवुड,लेकिन तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर करिश्मा नहीं दिखा सकी. कह सकते हैं कि तीनों फिल्म औंधे मुंह गिरी है. सवाल है कि आलिया को एक्शन फिल्में क्यों थोपी जा रही हैं.

साल 2023 में फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड किया डेब्यू

हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' (Heart of Stone - 2023) में आलिया भट्ट ने एक एक्शन फिल्म में डेब्यू किया था. हॉलीवुड में कदम रखने के लिए आलिया ने इस जॉनर की फिल्म खुद चुनी थी, क्योंकि बड़े बजट की एक्शन-थ्रिलर फिल्म में वो 'वंडर वुमन' फेम गैल गैडोट (Gal Gadot) के साथ जुगलबंद कर रही थीं. फिल्म में एक खतरनाक हैकर और विलेन 'केया धवन' के रूप में आलिया ने खतरनाक स्टंट और एक्शन सीन्स किया, लेकिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई यह फिल्म को अंतरराष्ट्रीय और भारतीय समीक्षकों ने बुरी तरह नकार दिया.

ये भी पढ़ें-काली छतरी से लेकर पीली साड़ी तक: बॉलीवुड ने कैसे बदला हमारे 'बारिश के रोमांस' का तरीका? देखें 5 यादगार लम्हें

आलिया भट्ट की डेब्यू एक्शन फिल्म को मिली बेहद खराब रेटिंग

'रॉटेन टोमेटोज़'(Rotten Tomatoes) पर हॉलीवुड में एक्शन फिल्म से डेब्यू करने वाली आलिया भट्ट की फिल्म को बेहद खराब रेटिंग मिली. फिल्म को खराब रेटिंग देने के पीछे उसकी स्क्रिप्ट को बताया गया. समीक्षकों ने फिल्म की स्क्रिप्ट को बहुत कमजोर बताया. कह सकते हैं कि आलिया पर एक्शन जॉनर नहीं जमा. इस फिल्म के बाद आलिया को यह जॉनर भूल जाना चाहिए था, लेकिन आलिया ने इसे चैलेंज की तरह लिया.

साल 2024 में बॉलीवुड में रिलीज हुई दूसरी एक्शन फिल्म 'जिगरा'

आलिया भट्ट का हॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू तो नहीं हो पाया. अब आलिया ने बॉलीवुड में एक्शन जॉनर में डेब्यू करने का फैसला किया. साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'जिगरा' इसका परिणाम था. बॉलीवुड में 'एंग्री यंग वुमन' बनने का सपना लिए आलिया ने निर्देशक वासन बाला के निर्देशन से सजी फिल्म से एक और बड़ा रिस्क लिया, लेकिन यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कोई करिश्मा नहीं कर सकी और औंधे मुंह गिर पड़ी.

ये भी पढ़ें-VIDEO: नई फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' से राघव जुयाल फिर करेंगे धमाल, ट्रेलर लांच

ये भी पढ़ें-Kissa: एक एक्टर के कलम से निकला था फिल्म 'अमर अकबर एंथोनी' का आइकॉनिक सॉन्ग 'पर्दा है पर्दा'!

आलिया के करियर के सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म साबित हुई जिगरा

जिगरा फिल्म में 'सत्या' के किरदार में दिखी आलिया एक बार फिसलती नजर गई. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उनके करियर के सबसे बड़ी डिजास्टर साबित हुई. कल्ट की चाहत में आलिया के हाथ फिर गिल्ट लगा, लेकिन आलिया तो आलिया हैं. यशराज बैनर के स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'अल्फा' को साइन कर उन्होंने को एक बार खुद को साबित करने की कोशिश की है, लेकिन अभी तक की रिपोर्ट में अल्फा का नफा मिलता नहीं दिख रहा है.

Advertisement

क्या आलिया को 'रैम्बो' इमेज में स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं दर्शक?

सवाल है कि आलिया भट्ट एक्शन जॉनर की फिल्मों में क्यों असफल हो रही हैं. दर्शक आलिया को 'परदे पर गोलियां चलाते और मार-धाड़ करते हुए क्यों स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं. ट्रेड एनालिस्ट्स और समीक्षकों के अनुसार, आलिया भट्ट की एक्शन फिल्मों के असफल होने के पीछे का बड़ा कारण उनकी इमेज का विरोधाभास है. आलिया को इमोशनल और कंटेंट-ड्रिवन फिल्मों में देखने के आदी हो चुके दर्शक उन्हें 'रैम्बो' इमेज में स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं. आलिया फिल्म में दर्जनों सुरक्षाकर्मियों को अकेले पटक रही हैं, जिसको दर्शक कनेक्ट नहीं कर पा रहे हैं.

ये भी पढ़ें-आग लगा रही 'टॉक्सिक' का पहला गाना ‘तबाही', 'आग में घी' का काम कर रही विशाल मिश्रा की आवाज

Advertisement

ये भी पढ़ें-शाहरुख, सलमान, आमिर नहीं, बल्कि इस अभिनेता ने अपने से छोटी हीरोइंस के साथ पर्दे पर सबसे अधिक किया रोमांस!

साल 2026 में रिलीज हुई फीमेल-लीड वाली एक्शन फिल्म 'अल्फा' 

यशराज फिल्म्स (YRF) के स्पाई यूनिवर्स की फीमेल-लीड वाली एक्शन फिल्म 'अल्फा' में आलिया भट्ट सह अभिनेत्री शरवरी वाघ के साथ नजर आईं, लेकिन लगता है कि एक बार फिर कमजोर पटकथा, डॉयलाग ने फिल्म की लुटिया डूबो दी है. यशराज बैनकर के तले बनी इस फिल्म की शुरूआत भी ठंडी रही. प्री बुकिंग और प्रमोशन का असर था कि वीकेंड पर फिल्म ने दो दिन में लगभग 25 करोड़ रुपए जुटा लिए, लेकिन चौथे दिन फिल्म धड़ाम हो गई. फिल्म रिलीज के छठवें दिन महज 3 करोड़ रुपए कमा सकी, जबकि टिकट के रेट सस्ते कर दिए गए थे.

अल्फा यशराज यूनिवर्स की तीसरी बड़ी डिजास्टर फिल्म बनेगी?

रिलीज के 6वें दिन 4.3 करोड़ रुपए कमाने वाली आलिया की नई एक्शन फिल्म अल्फा यशराज स्पाई यूनिवर्स की सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली फिल्म बनने जा रही है. अनुमान है कि 100 करोड़ रुपए की लागत से बनी फिल्म अल्फा की लाइफ टाइम कमाई 70 करोड़ के आसपास रह सकती है. 6वें दिन तक का इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 45.8 करोड़ रुपए था, जबकि ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 54.05 करोड़ रुपए था. रिपोर्ट्स की मानें तो यह यशराज स्पाई यूनिवर्स की लगातार तीसरी बड़ी फ्लॉफ फिल्म हो सकती है. इससे पहले टाइगर-3 और वॉर-2 फ्लॉप रही थी.

ये भी पढ़ें-Ikka Release: 1300 करोड़ी रहमान डकैत पर भारी पड़ेगा ढाई किलो का हाथ, सनी देओल की 'इक्का' की आ गई तारीख

फिल्म अल्फा का दृश्य
Photo Credit: Social Media

100 करोड़ रुपए की लागत से बनी है आलिया स्टारर अल्फा

Sacnilk के अनुसार 'अल्फा' ने भारत में 7वें दिन 2.6 करोड़ रुपए की नेट कमाई कर सकी, जो बुधवार की कमाई से लगभग आधी है. इसके साथ ही, फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई 47.55 करोड़ रुपए पहुंच गई है, जबकि भारत में कुल ग्रॉस कमाई 56.66 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है. वहीं, विदेशों में फिल्म ने गुरुवार को महज 1.25 करोड़ रुपए ही कमाए हैं, जिससे इसकी इंटरनेशनल ग्रॉस कमाई 22.55 करोड़ रुपए हो गई. कुल मिलाकर 'अल्फा' की कमाई पूरी दुनिया कुल 79.21 करोड़ रुपए हो गई है, जो फिल्म की लागत से अभी पीछे हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें-जब 'टैगोर' के नाम पर फुटबॉल मैच हार गए दिलीप कुमार, बड़ा दिलचस्प है दो जिगरी दोस्तों का यह किस्सा!

Topics mentioned in this article
Alia Bhatt
Alia Bhatt Movies
Action Film
Yashraj Banner
Alpha Box Office Collection