बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार चाहते हैं कि 23 जनवरी को रिलीज़ हुई उनकी फ़िल्म 'बेबी' को पाकिस्तान में भी रिलीज़ होनी चाहिए। अक्षय कुमार ने कहा, 'सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया और पाकिस्तान खुद भी आतंकवाद से जूझ रहा है इसलिए इस फ़िल्म को पाकिस्तान में रिलीज़ होनी चाहिए।'
फ़िल्म 'बेबी' की कहानी आतंकवाद के इर्द-गिर्द घूमती है और अक्षय कुमार आतंकवाद से लड़ने वाले आर्मी की भूमिका में हैं। फ़िल्म में हाफिज सईद से प्रेरित एक आतंकवादी का किरदार है और इसी लिए इस फ़िल्म पर पाकिस्तान में प्रतिबंध लगा और फिल्म वहां रिलीज़ नहीं हो पाई।
अक्षय ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'मुझे दुख है की फ़िल्म पर पकिस्तान ने प्रतिबंध लगा दिया। ऐसा नहीं होना चाहिए था क्योंकि यह फिल्म आतंकवाद से लड़ रही है। मैं पाकिस्तान से दरख्वास्त करता हूं की 'बेबी' को पाकिस्तान में रिलीज़ किया जाए और वहां के लोगों को भी दिखाया जाए।
फिलहाल भारत में इस फिल्म को काफी तालियां मिल रही हैं और इससे खुश अक्षय कहते हैं कि 'दर्शकों को मैं धन्यवाद देता हूं और कहता हूं की इस फिल्म को मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि एक भारतीय होने के नाते देखें।'
फ़िल्म के निर्देशक नीरज पाण्डे ने कहा, 'हमने बहुत उम्मीद लेकर फिल्म नहीं बनाई थी, मगर कहीं न कहीं विश्वास था कि फिल्म की सराहना होगी'। वहीं फिल्म के निर्माता भूषण कुमार कहते हैं की 'हम पहली बार देखकर ही समझ गए थे की यह दर्शकों को आकर्षित करेगी। 'बेबी' ने हमें पैसे के साथ-साथ इज्जत भी दी है।'
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं