ऐश्वर्या राय बच्चन अब काफी शांत और रिजर्व रहना पसंद करती हैं लेकिन एक समय ऐसा भी था जब वह अपनी बातें बेबाकी से कहने के लिए जानी जाती थीं. उनकी ये बेबाक और बिंदास झलक दिखी साल 2005 के कॉफी विद करण के एक एपिसोड में जिमसें वह संजय लीला भंसाली के साथ पहुंची थीं. जब होस्ट करण जौहर ने उनसे पूछा कि उन्होंने अपने बारे में सबसे अजीब अफवाह कौन सी पढ़ी है तो ऐश्वर्या राय अपनी बात कहने में जरा भी नहीं हिचकिचाईं.
क्या रवीना टंडन ने ऐश्वर्या राय और अक्षय कुमार को एक साथ पकड़ा था?
करण जौहर के सवाल के जवाब में ऐश्वर्या राय ने एक मैगजीन के आर्टिकल के बारे में साफ-साफ बताया और कहा, "मेरे करियर की शुरुआत में, मैं बहुत ज्यादा गुस्से में थी और उस समय मैंने (मैगजीन के खिलाफ) कोर्ट में केस कर दिया था क्योंकि उन्होंने एक ऐसा आर्टिकल छापा था जिसके बारे में पूरी दुनिया जानती थी कि वह किसके बारे में था, सिवाय मेरे. इसमें यह दिखाया गया था कि मैं अक्षय कुमार के साथ पकड़ी गई थी और रवीना (टंडन) ने आकर मुझे खूब खरी-खोटी सुनाई थी, जबकि यह बात बिल्कुल झूठ थी. हर कोई जानता था कि वह किसके बारे में था."
When Aishwarya casually exposed Akshay Kumar by confirming that Raveena caught him cheating 💀
— Raj (@idfcwau) May 3, 2026
"I was very, very furious and that time I had taken (the magazine) to the court because they had carried an article where the whole world knew who it was and not me, where it was… pic.twitter.com/bkVWs5GoXf
ऐश्वर्या राय की पर्सनल लाइफ
ऐश्वर्या राय की पर्सनल लाइफ के बारे में कौन नहीं जानता. सलमान खान के साथ की वजह से पर्सनल लाइफ भी चर्चा में ही रही. खैर ये वीडियो 2005 का है तब तक ऐश्वर्या, सलमान और विवेक ओबेरॉय दोनों से ही अलग हो चुकी थीं. साथ ही साथ अपने करियर के पीक पर थीं. 20 अप्रैल 2007 को उन्होंने अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन से शादी की और बच्चन परिवार की बहू बन गईं. आज अभिषेक और ऐश्वर्या की एक बेटी है जिसका नाम आराध्या है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं