विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2019

अक्षय कुमार ने जामिया के छात्रों का ट्वीट लाइक करने पर दी सफाई, तो सोशल मीडिया पर बुरी तरह हुए ट्रोल

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने एक ट्वीट कर सफाई दी थी कि उनसे गलती से जामिया के छात्रों का ट्वीट लाइक हो गया था, जिसे अब अनलाइक कर दिया है. इसे लेकर सोशल मीडिया पर अक्षय बुरी तरह ट्रोल हो गए हैं.

अक्षय कुमार ने जामिया के छात्रों का ट्वीट लाइक करने पर दी सफाई, तो सोशल मीडिया पर बुरी तरह हुए ट्रोल
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपने ट्वीट को लेकर हुए ट्रोल
  • अक्षय कुमार ने जामिया के छात्रों को लेकर किया ट्वीट
  • जामिया के छात्रों का ट्वीट करने पर दी थी सफाई
  • अब ट्रोल हो रहे हैं अक्षय कुमार
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) का विरोध कर रहे जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों को लेकर एक ट्वीट किया था. इस ट्वीट में एक्टर ने कहा कि वह इस तरह की किसी भी गतिविधि का सपोर्ट नहीं कर रहे. अक्षय कुमार ने जामिया के छात्रों को लेकर ट्वीट करते हुए कहा,  'यह ट्वीट जामिया मिल्लिया (Jamia Millia Islamia) के छात्रों के ट्वीट को 'लाइक' करने को लेकर है, यह गलती से हुआ था. मैं स्क्रॉल कर रहा था और गलती से बटन दब गया, जब मुझे इस बात का एहसास हुआ तो मैंने इस अनलाइक कर दिया. मैं किसी भी तरह से इस तरह की गतिविधियों का समर्थन नहीं करता हूं.' इसी ट्वीट को लेकर अक्षय कुमार ट्विटर पर ट्रोल हो गए हैं और #BoycottCanadianKumar हैशडैग ट्रेंड कर रहा है.

अक्षय कुमार ने जामिया के छात्रों का ट्वीट लाइक करने पर दी सफाई, लिखा- गलती से हुआ...मैं इन गतिविधियों के समर्थन में नहीं...


अपने इस ट्वीट को लेकर अब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ट्विटर पर खूब ट्रोल हो रहे हैं. कोई अक्षय की नागरिकता को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहा है, तो कोई उन्हें एक्सीडेंटल राष्ट्रवादी बता रहा है. अक्षय कुमार का यह ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो गया है. बता दें, अक्षय कुमार के इस ट्वीट के बाद से ही ट्विटर पर हैशटैग बॉयकाट कैनेडियन कुमार (#BoycottCanadianKumar) ट्रेंड कर रहा है. 

टीवी एक्ट्रेसेस का भी Jamia मामले पर फूटा गुस्सा, बोलीं- यह मेरा भारत नहीं...


बता दें कि बीते दिन जामिया मिल्लिया इस्लामिया  (Jamia Millia Islamia) में पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े. हालांकि, पुलिस ने छात्रों पर गोलियां चलाने की बात से साफ इनकार किया है. सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें विश्वविद्यालय के बाथरूम में घायल छात्र, और लहुलुहान हालत में छात्र दिखाई दे रहे हैं. लेकिन, वहीं दिल्ली पुलिस ने झड़पों के दौरान किसी के हताहत होने की खबरों से इनकार किया है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Akshay Kumar On Jamia Students Protest, Akshay Kumar Trolled, #BoycottCanadianKumar, #BoycottCanadianKumar Trending On Twitter, Citizenship Amendment Act, Akshay Kumar Twitter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com