विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2019

ऑटो में पौधे लगे देख Akshay Kumar का आया कुछ ऐसा रिएक्शन, फोटो हुई वायरल

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की एक पोस्ट हाल ही में सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

ऑटो में पौधे लगे देख Akshay Kumar का आया कुछ ऐसा रिएक्शन, फोटो हुई वायरल
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की पोस्ट हुई वायरल
  • अक्षय कुमार ने पर्यावरण को लेकर डाली पोस्ट
  • ऑटो में पौधे लगे देख अक्षय कुमार हुए एक्साइटेड
  • इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) पर्यावरण को लेकर लोगों को हमेशा जागरूक करने की कोशिश करते हैं. हाल ही में अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पर्यावरण जागरूकता को लेकर एक पोस्ट डाली है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. दरअसल, इंटरनेट पर वायरल हो रही ये फोटो एक ऑटो की है. यूं तो ये एक साधारण-सा ऑटो है, हालांकि खास बात यह है कि इस ऑटो में बहुत सारे पेड़-पौधे लगे हैं, जिसे देखकर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) काफी एक्साइटेड हो गए. 

विवेक ओबेरॉय ने अभिषेक बच्चन की फिल्म को लेकर कही यह बात, Tweet हुआ वायरल

इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर करते हुए अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने लिखा, 'शूटिंग से वापस घर लौटते समय ये पौधों से भरा ऑटो रिक्शा दिखा. थोड़ी-सी हरियाली जो आपकी थकावट को दूर कर देगी. इन पर मुझे अत्यधिक गर्व है ये अपने तरीके से छोटी-सी कोशिश कर रहे हैं.' अक्षय कुमार की इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं. 

Kapil Sharma ने कुमार विश्वास से AAP छोड़ने को लेकर किया सवाल तो कुछ यूं मिला जवाब- देखें Video

बता दें कि बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) जल्द ही फिल्म सूर्यवंशी में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. इसके अलावा अक्षय कुमार 'लक्ष्मी बॉम्ब', 'हाउसफुल 4 (Housefull 4)', 'गुड न्यूज' और 'पृथ्वीराज चौहान' में भी दिखाई देने वाले हैं. इसके अलावा अक्षय कुमार ने हाल ही में फिल्म 'मिशन मंगल' के जरिए भी खूब धमाल मचाया था. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Akshay Kumar Instagram, Akshay Kumar Twitter, Akshay Kumar Post
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com