विज्ञापन
This Article is From Oct 01, 2024

Akshara Singh Song: अक्षरा सिंह का चांद की चकोरी गाना रिलीज होते ही चमका, डांडिया सॉन्ग में भोजपुरी एक्ट्रेस के बदले रंग-ढंग

Akshara Singh Song: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने डांडिया सीजन के लिए स्पेशल सॉन्ग तैयार किया है और जिसे यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है. इस गाने को फैन्स का खूब प्यार मिल रहा है.

Akshara Singh Song: अक्षरा सिंह का चांद की चकोरी गाना रिलीज होते ही चमका, डांडिया सॉन्ग में भोजपुरी एक्ट्रेस के बदले रंग-ढंग
Akshara Singh Song: अक्षरा सिंह का डांडिया सॉन्ग हुआ रिलीज
नई दिल्ली:

Akshara Singh Song: भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अक्षरा सिंह का नया गरबा और डांडिया स्पेशल गाना चांद की चकोरी रिलीज होते ही इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. इस गाने ने सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए खूब व्यूज बटोर लिए हैं. इस गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह का शानदार अंदाज देखा जा सकता है. उनकी पारंपरिक ड्रेस और गरबा की धमाकेदार प्रस्तुति इस गाने को खास बनाती है. 'चांद की चकोरी' को अक्षरा सिंह ने खुद गाया है, और उनके फैंस इस गाने को खासा पसंद कर रहे हैं. अक्षरा सिंह का यह गाना न सिर्फ उनके करियर में एक और मील का पत्थर साबित हो रहा है, बल्कि इस नवरात्रि सीजन में डांडिया नाइट्स की शान भी बन सकता है. इस गाने की गीतकार हिमानी कपूर और संगीतकार प्राजक्ता शुक्रे हैं. इस गाने की निर्देशक अलीशा सिंह हैं.

अक्षरा सिंह का चांद की चकोरी सॉन्ग

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने इस गाने की सफलता पर कहा, "यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है, और मुझे खुशी है कि दर्शकों ने इसे इतना प्यार दिया. नवरात्रि के मौके पर लोगों को उत्सव के रंग में रंगने के लिए इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता. यह गाना मेरे दिल के बेहद करीब है, और मैं आभारी हूं कि दर्शकों ने इसे इतना प्यार दिया. नवरात्रि के इस खास मौके पर, मैं चाहती थी कि लोग इस गाने के जरिए उत्सव का आनंद लें और खुद को गरबा और डांडिया के रंग में रंगें. मुझे खुशी है कि 'चांद की चकोरी' ने लोगों के दिलों में जगह बनाई और यह गाना सभी के लिए त्योहार का मुख्य आकर्षण बन गया है। यह प्यार और समर्थन मेरे लिए बेहद खास है.'

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के चांद की चकोरी डांडिया सॉन्ग को लेकर एक फैन ने यूट्यूब पर लिखा कि भोजपुरी इतिहास में पहली बार सुपरस्टार रॉकस्टार अभिनेत्री आदरणीय अक्षरा सिंह दीदी जी के द्वारा इतने बड़े लेवल का गरबा स्पेशल गाना लाया गया है, आप सब ज्यादा से ज्यादा प्यार एवं आशिर्वाद दीजिए.' इस तरह उनके गाने की जमकर तारीफ हो रही है.

लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chand Ki Chakori, Akshara Singh, Akshara Singh Dance Video, Dandiya Special Song, Navratri 2024
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com