विज्ञापन
This Article is From Nov 04, 2020

शाहरुख ने ऐश्वर्या राय से पूछा 'कैमरे' का हिंदी अर्थ, दिया ऐसा जवाब कि सबकी आंखें रह गईं खुली- देखें Video

शाहरुख (Shah Rukh Khan) ने ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) का टेस्ट लेते हुए उनसे कैमरे का हिंदी अर्थ पूछ लिया, इसपर एक्ट्रेस ने ऐसा जवाब दिया कि वहां मौजूद लोगों की आंखें हैरानियत से खुली रह गईं.

शाहरुख ने ऐश्वर्या राय से पूछा 'कैमरे' का हिंदी अर्थ, दिया ऐसा जवाब कि सबकी आंखें रह गईं खुली- देखें Video
ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) ने बताया कैमरे का अर्थ तो खुली रह गईं सबकी आंखें
  • शाहरुख खान ने पूछा ऐश्वर्या राय से कैमरे का हिंदी अर्थ
  • एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब कि सबकी आंखें रह गईं खुली
  • ऐश्वर्या राय का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्‍ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) को ब्यूटी विद ब्रेन कहा जाता है. उन्होंने फिल्मी दुनिया से लेकर मॉडलिंग की दुनिया तक में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है. एक्टिंग के साथ-साथ ऐश्वर्या राय अपने स्टाइल के लिए भी खूब जानी जाती हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) उनसे कुछ अंग्रेजी के शब्दों का हिंदी अर्थ पूछते नजर आ रहे हैं. अवॉर्ड शो के दौरान ही शाहरुख ने ऐश्वर्या राय का टेस्ट लेते हुए उनसे कैमरे का हिंदी अर्थ पूछ लिया, इसपर एक्ट्रेस ने ऐसा जवाब दिया कि वहां मौजूद लोगों की आंखें हैरानियत से खुली रह गईं.

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) से पहले सिनेमा, डायरेक्टर, एक्टर और कई अन्य शब्दों के हिंदी अर्थ पूछे. इसपर एक्ट्रेस उन्हें तुरंत ही जवाब देती चली गईं. इसी बीच शाहरुख खान ने उनसे कैमरे का हिंदी अर्थ पूछा. इसपर कुछ सेकेंड सोचने के बाद ऐश्वर्या राय ने कहा, "प्रतिबिंब पेटी..." ऐश्वर्या राय का यह जवाब सुनकर वहां बैठे विक्की कौशल और कार्तिक आर्यन हैरानी से उन्हें देखने लगते हैं. ऐश्वर्या राय के जवाब सुनकर शाहरुख कहते हैं, "पहले से काफी सुधार हो गया है." इसपर ऐश्वर्या राय ने कहा, "एक्सक्यूजमी..." वीडियो में नजर आ रहा है कि शाहरुख खान एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के साथ अपने काम करने के एक्सपीरियंस को भी साझा करते हैं. 

<

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के इस वीडियो में नजर आ रहा है कि स्टेज पर मिस वर्ल्ड को देख किंग खान उन्हें बधाइयां देने आते हैं. वह कहते हैं कि जब ऐश्वर्या राय के साथ मैंने पहली फिल्म की तो दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की मेरी बहन थीं. इसके बाद अगली फिल्म देवदास में सबकुछ सेट था, लेकिन मैं ही छोड़कर चला गया. जब वापस आया तो यह मुझे छोड़ चुकी थीं. इसके बाद मोहब्बतें फिल्म में ऐश्वर्या भूतनी बनी थीं. शाहरुख खान की यह बातें सुनकर वहां मौजूद लोग भी खूब हंसते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aishwarya Rai, Shah Rukh Khan, Aishwarya Rai Reply To Shah Rukh Khan, Aishwarya Tells Camera Hindi Meaning
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com