कोरोना काल में देश भर में लॉकडाउन की वजह से लोगों के रोजगार पर संकट आ गया था. बहुत से लोग आर्थिक तंगी के शिकार होकर अपने घर को लौटने पर मजबूर भी हुए. इन परिस्थितियों से बॉलीवुड भी अछूता नहीं रहा. इस दौरान फिल्में बनना बंद हो गई थीं, ऐसे में फिल्मों के बड़े-बड़े सितारे भी आर्थिक तंगहाली से गुजर रहे थे, वहीं कोविड ने भी कईयों को अपने चपेट में ले लिया था. बच्चन परिवार भी कोरोना की चपेट में आ गया था. अभिषेक, अमिताभ, आराध्या सभी कोविड से संक्रमित हुए थे. इस मुश्किल की घड़ी में जब अभिषेक विचलित हो रहे थे तब ऐश्वर्या राय ने उनसे कुछ ऐसा कहा था कि वह हिम्मत से भर गए थे.
अभिषेक को सता रही थी घर चलाने की चिंता
अभिषेक बच्चन ने खुद एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे कोविड के दौरान बच्चन परिवार सेहत से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहा था. अभिषेक ने कहा कि उनके पिता, पत्नी, बेटी और वो खुद कोविड की चपेट में आ गए थे. सभी अस्पताल में भर्ती हुए थे. अभिषेक करीब एक महीने हॉस्पिटल में रहे और फिर ठीक होकर घर लौटे. लेकिन घर आने बाद उन्हें घर चलाने की चिंता सताने लगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अभिषेक को ऐश्वर्या ने ऐसे संभाला
अभिषेक ने अपने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने ऐश्वर्या से पूछा कि घर पर बैठे हैं, काम नहीं हो रहा है, कमाई कहां से होगी. इसका जवाब देते हुए ऐश्वर्या ने कहा कि आप ये सोचिए कि आपके पास एक स्वस्थ परिवार है. हम कितने लकी हैं कि हमारा पूरा परिवार हमारे साथ है, वरना कोरोना ने कितने ही लोगों का परिवार तबाह कर दिया. अभिषेक ने कहा कि ऐश्वर्या की इन बातों ने उन्हें ताकत दी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं