विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2015

सिनेस्टार्स के अश्लील कमेंट की महाराष्ट्र सरकार ने जांच के आदेश दिए

मुंबई:

महाराष्ट्र सरकार ने 'एआईबी नॉकआउट' कार्यक्रम में सिनेस्टार्स द्वारा की गई अश्लील टिप्पणियों को गंभीरता से लिया है। राज्य के सांस्कृतिक विभाग के मंत्री विनोद तावड़े ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं। 'एआईबी नॉकआउट' इस नाम से 20 दिसंबर 2014 को मुंबई के एक स्टेडियम में स्टैंडअप कॉमिडिंस ने एक चैरिटी शो आयोजित किया था।

इस कार्यक्रम का वीडियो हाल ही में एआईबी ने इंटरनेट पर जारी किया, जिससे वाइरल हुए वीडियोज़ में निर्देशक करण जोहर समेत अभिनेता रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर अश्लील कमेंट करते देखे गए। जबकि दर्शकों में बैठी हुई अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने कमेंट के समय कान पर हाथ रख लिया था।

इन वीडियोज़ में सुनाई पड़ती भाषा पर लोगों से आपत्ति जताई है। एनडीटीवी इंडिया से बात करते हुए रेडियो जॉकी आलोक ने कहा, 'बॉलिवुड की इन मशहूर हस्तियों को यह जुबान शोभा नहीं देती। खासकर तब जब आपके सामने कई महिला दर्शक मौजूद हों। इस तरह की ज़ुबान का सार्वजनिक इस्तेमाल आप ही की इज्जत कम करता है।'

इन आपत्तियों को संज्ञान में लेते हुए महाराष्ट्र सरकार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। राज्य के सांस्कृतिक मंत्री विनोद तावड़े ने मुंबई में संवाददाताओं को बताया कि उनके विभाग के अधिकारी मामले की जांच करेंगे। अगर जांच में कोई दोषी पाया गया तो सरकार उसके खिलाफ़ एफआईआर दर्ज कराएगी।

अपने खिलाफ जांच के आदेश जारी होने पर 'एआईबी नॉकआउट' ने ट्वीट कर ऐसी किसी भी जांच की जानकारी होने से इनकार किया है।

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
एआईबी नॉकआउट, महाराष्ट्र सरकार, AIB, Alia Bhatt, Vinod Tawde, Karan Johar, Maharashtra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com