सलमान खान जिस चीज के लिए पहचाने जाते हैं, ना जाने वो सिनेमा पर लेकर क्यों नहीं आ रहे हैं. इस बात से उनके फैन्स भी काफी परेशान हैं. टाइगर 3 में जहां भाईजान ससुराल की चिंता में फंसे रहे और सारा खेल जोया को सौंप दिया वहीं, किसी का भाई किसी की जान में वह परिवार के चक्कर में ऐसे फंसे, उनका स्वैग देखने को ही नहीं मिला. अब सिकंदर में भी वो फैमिली मैन बनकर कुछ अलग करना चाह रहे हैं, लेकिन निराश करते हैं. दबंग और वॉन्टेड जैसे भाईजान की चाहत रखने वाले फैन्स सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं. सिकंदर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बीच भाईजान को लेकर कुछ खबरें आ रही हैं.
इस बीच सोशल मीडिया पर एक खबर चल रही है कि भाईजान पुष्पा के मेकर्स की अगली फिल्म में नजर आ सकते हैं. बेशक इसकी कोई कन्फर्मेशन नहीं है, लेकिन भाईजान के फैन्स को एक बार फिर उम्मीद जगी है कि अब तो कुछ बड़ा होकर रहेगा. बेशक प्रोडक्शन हाउस की रिपोर्ट कार्ड देखते हुए कह सकते है कि भाईजान की ये फिल्म 1000 करोड़ रुपये के क्लब में ही शामिल हो जाए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
#SalmanKhan With Harish Shankar pic.twitter.com/5QGvzfP8yv
— Aakashavaani (@TheAakashavaani) March 31, 2025
मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि सलमान खान मैत्री मूवी मेकर्स की अगली फिल्म में नजर आ सकते हैं. पुष्पा सीरीज इसी प्रोडक्शन हाउस की फिल्म है और सनी देओल की जाट भी इन्होंने ही बनाई है. बताया जा रहा है कि सलमान खान इस बार मशहूर तेलुगु डायरेक्टर हरीश शंकर के निर्देशन में हाथ आजमा सकते हैं.
मैत्री मूवी मेकर्स तमिल सिनेमा में में अजित कुमार की फिल्म 'गुड बैड अग्ली' के साथ कदम रख रही है, और अब उसका बॉलीवुड में भी दखल बढ़ता ही जा रहा है. हरीश शंकर इस समय पवन कल्याण के साथ 'उस्ताद भगत सिंह' की शूटिंग कर रहे हैं, जो तलपती विजय की की थेरी का रीमेक है. कहा जा रहा है कि इसके बाद वह सलमान खान की फिल्म पर काम शुरू करेंगे. इस समय भाईजान को एक सॉलिड फिल्म की जरूरत है, यह मायने नहीं रखता कि डायरेक्टर साउथ से है या नॉर्थ से. जरूरत है तो भाईजान के स्वैग और स्टाइल के साथ ही मजबूत कहानी की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं