इन दिनों हर जगह शाहरुख खान स्टारर फिल्म जवान के ही चर्चे हैं. 7 सितंबर को रिलीज हुई इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को लेकर जितनी शाहरुख खान और नयनतारा की तारीफ हो रही है उतना ही फिल्म के डायरेक्टर एटली कुमार के भी लोग कायल हो रहे हैं. फिल्म इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन कर रही है और सिर्फ 4 दिनों में वर्ल्ड वाइड 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली सबसे तेज बॉलीवुड फिल्म बनने की उपलब्धि भी हासिल कर चुकी है. अब जवान की जबरदस्त सफलता के बीच डायरेक्टर एटली कुमार इंडियन ऑडियंस के लिए कुछ नया और ताजा लाने की तैयारी में हैं. इसके लिए उनके दिमाग में पहले से ही कुछ बॉलीवुड एक्टर्स के नाम हैं. जी हां बॉलीवुड में किंग खान के साथ धमाकेदार एंट्री करने के बाद अब एटली बॉलीवुड के इन धुरंधरों के साथ काम करना चाहते हैं.
सलमान और आमिर के लिए एटली ने कह दी ये बात
बॉलीवुड में आज से नहीं बल्कि कई सालों से तीन Khan's का दबदबा रहा है. आज भी सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान का जलवा इंडस्ट्री में बरकरार है. शायद यही वजह है कि बॉलीवुड के किंग खान के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान करने के बाद अब एटली कुमार बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के साथ काम करना चाहते हैं. यही नहीं इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान के साथ भी एटली कुमार ने काम करने की इच्छा जाहिर की है. उनका मानना है कि आमिर बेहतरीन अभिनेता हैं और वो हर किरदार को बखूबी निभाते हैं. ट्रेड एक्सपर्ट मनोबाला विजयबालन ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है.
"I want to work with #HrithikRoshan, #AamirKhan #SalmanKhan." - Atlee pic.twitter.com/56sDYvDOmp
— Manobala Vijayabalan (@ManobalaV) September 12, 2023
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कौन है वो तीसरा एक्टर
बॉलीवुड के तीनों खान के अलावा जवान डायरेक्टर ऋतिक रोशन को हीरो मटीरियल मानते हैं. उनका कहना है कि अगर भविष्य में मौका मिला तो वो ऋतिक रोशन के साथ जरूर काम करना चाहेंगे. आपको बता दें कि फिल्म जवान ने सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. साथ ही फिल्म सबसे तेज 250 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन चुकी है. जवान हर दिन सफलता के नए आयाम हासिल कर रही है. जवान में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा और विजय सेतुपति भी हैं. फिल्म ने रिलीज के महज चार दिनों में ही दुनिया भर में 520 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं