आदित्य पंचोली रेप केस में बड़ा ट्विस्ट! बॉम्बे हाईकोर्ट ने लगाई शिकायतकर्ता को फटकार, अब क्या होगा आगे?

बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली से जुड़े 2019 के रेप मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई. पंचोली ने अदालत में याचिका दायर कर इस FIR को रद्द करने की मांग की है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आदित्य पंचोली पर लगा है रेप का आरोप

बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली से जुड़े 2019 के रेप मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई. पंचोली ने अदालत में याचिका दायर कर इस FIR को रद्द करने की मांग की है. यह FIR मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी. मामले में शिकायतकर्ता एक महिला बॉलीवुड अभिनेत्री हैं. पंचोली की ओर से वकील प्रशांत पाटिल ने अदालत में दलील दी कि यह मामला झूठा और दुर्भावना से प्रेरित है. उन्होंने कहा कि कथित घटना के करीब 15 साल बाद शिकायत दर्ज कराई गई, जिससे इसकी मंशा पर सवाल उठता है. वकील ने सुप्रीम कोर्ट के ‘भजनलाल' फैसले का हवाला देते हुए कहा कि इस आधार पर FIR को रद्द किया जा सकता है.

सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने अदालत को बताया कि पुलिस की ओर से शिकायतकर्ता को जांच में शामिल होने के लिए 11 बार नोटिस भेजा गया, लेकिन वह पेश नहीं हुईं. इस पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने शिकायतकर्ता को नया नोटिस जारी करते हुए अगली सुनवाई, जो 24 फरवरी 2026 को तय है, उस दिन अदालत में उपस्थित होने का निर्देश दिया.

यह भी पढ़ें: बॉर्डर 2 की शूटिंग के बीच ICU में थे डेविड धवन, वरुण हो रहे थे ट्रोल, तब 2 बजे रात सलमान खान ने किया ऐसा काम

वकील प्रशांत पाटिल ने यह भी कहा कि कथित घटना से पहले एक व्यक्ति ने पंचोली से मुलाकात की थी. उस मुलाकात की एक रिकॉर्डिंग अदालत में जमा कराई गई है. उनके अनुसार, उस रिकॉर्डिंग से यह संकेत मिलता है कि दोबारा शिकायत दर्ज कराने के पीछे गलत इरादा था. यह FIR 27 जून 2019 को दर्ज की गई थी. मुंबई पुलिस ने पंचोली के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था. इनमें धारा 376 (रेप), 328 (जहर देकर नुकसान पहुंचाना), 384 (जबरन वसूली), 341 (गलत तरीके से रोकना), 342 (गैरकानूनी तरीके से बंदी बनाना), 323 (मारपीट) और 506 (धमकी देना) शामिल हैं.

FIR दर्ज होने के बाद आदित्य पंचोली ने खुद को बेगुनाह बताते हुए कहा था कि उन्हें इस मामले में झूठा फंसाया गया है. फिलहाल मामला अदालत में लंबित है और अगली सुनवाई 24 फरवरी 2026 को होगी. अब सभी की नजरें हाईकोर्ट के अगले फैसले पर टिकी हैं.

यह भी पढ़ें: सलमान, अजय के बाद 'पंचायत' के मेकर्स ने उठाया राजपाल यादव की मदद का बीड़ा, कहा- हम आपके साथ हैं

Advertisement
Featured Video Of The Day
Kanpur Lamborghini Crash: आरोपी शिवम मिश्रा को किसने बचाया? | NDTV India | Shivam Mishra | Top News