- आदित्य नारायण ने श्वेता अग्रवाल को पहनाई वरमाला
- वरमाला की रस्म को लेकर 'अमिताभ बच्चन' ने भी किया कमेंट
- आदित्य नारायण का वीडियो खूब हो रहा है वायरल
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और सिंगर आदित्य नारायण (Aditya Narayan) बीते 1 दिसंबर को अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल (Shweta Aggarwal) के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं. उनकी शादी को लेकर फैंस में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. आदित्य नारायण की शादी से जुड़ी फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाई हुई है. वहीं, हाल ही में आदित्य नारायण ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें आदित्य नारायण, श्वेता को वरमाला पहनाते हुए नजर आ रहे हैं. उन्हें वरमाला पहनाते देख बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने भी जबरदस्त रिएक्शन दिया.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
आदित्य नारायण (Aditya Narayan) द्वारा साझा किया गया यह वीडियो उनके दोस्तों द्वारा एडिट किया गया है, जिसमें वरमाला के सीन के बाद अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की फिल्म की एक क्लिप जोड़ दी गई है. इस वीडियो में नजर आ रहा है कि आदित्य नारायण जैसे ही श्वेता अग्रवाल (Shweta Aggarwal) को वरमाला पहनाते हैं तो अमिताभ बच्चन खुशी से झूम उठते हैं. इतना ही नहीं, वह कहते हैं, "उन्होंने कर दिखाया, पहुंच गए हमारे लड़के वहां." इस वीडियो को शेयर करते हुए आदित्य नारायण ने लिखा, "वीडियो को एडिट करने का श्रेय बेवकूफ बेस्ट फ्रेंड अनुपम सरोज को जाता है, जिन्होंने इसमें अमिताभ बच्चन को भी दिखाया."
बता दें कि आदित्य नारायण (Aditya Narayan) और श्वेता अग्रवाल (Shweta Aggarwal) की शादी से जुड़ी इससे पहले भी कई फोटो और वीडियो वायरल हुए थे. अपने एक वीडियो में दोनों फेरे लेते हुए दिखाई दे रहे थे. आदित्य नारायण ने श्वेता अग्रवाल से शादी करने को लेकर मीडिया से भी बातचीत की थी. इस दौरान उन्होंने कहा था कि हम लोग 1 दिसंबर को शादी कर रहे हैं. कोविड-19 की वजह से 50 से ज्यादा मेहमान नहीं बुला सकते इसलिए हमने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों को ही बुलाया है. यह बहुत ही साधारण शादी होगी जो मंदिर में होगी और उसके बाद छोटा-सा रिसेप्शन दिया जाएगा.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं