विज्ञापन
This Article is From Apr 26, 2019

इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने रैप सॉन्ग पर किया ऐसा 'कत्थक', Video ने मचा दी धूम

अदा शर्मा (Adah Sharma) ने फिर से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बॉलीवुड के सुपरहिट रैप सॉन्ग पर कत्थक से धूम मचा दी है.

इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने रैप सॉन्ग पर किया ऐसा 'कत्थक', Video ने मचा दी धूम
अदा शर्मा (Adah Sharma) का डांस वीडियो वायरल
  • अदा शर्मा का डांस वीडियो वायरल
  • रैप सॉन्ग पर किया शानदार 'कत्थक
  • बार-बार देखा जा रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) अपने निराले अंदाज के लिए जानी जाती हैं. अदा शर्मा फिल्मों से बेशक उन्होंने इतनी सुर्खियां न बटोरी हों जितनी वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बटोर रही हैं. अदा शर्मा (Adah Sharma) आए दिन सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करती हैं, जो वायरल हो जाता है. अदा शर्मा (Adah Sharma) ने फिर से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बॉलीवुड के सुपरहिट रैप सॉन्ग पर कत्थक से धूम मचा दी है. उनका यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. अदा शर्मा का अंदाज इस वीडियो में देखते ही बन रहा है. कुल मिलाकर उन्होंने इस डांस वीडियो से धमाल मचा दिया है.

विराट कोहली पर बॉलीवुड एक्टर का फिर से करारा हमला, Tweet हुआ वायरल

अदा शर्मा (Adah Sharma) आए दिन अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर वीडियो पोस्ट करती हैं, और उनके इन वीडियो को खूब देखा भी जाता है. अदा शर्मा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक शेयर किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हाल ही में रणवीर सिंह का आई फिल्म 'गली ब्वॉय' के सुपरहिट सॉन्ग पर अदा शर्मा डांस कर रही हैं.  अदा के फैन्स उनकी हर अदा के दीवाने हैं. उनका ये वीडियो देख फैन्स उनके दीवाने हो गए. 

Avengers Endgame: 'एवेंजर्स' देखने के बाद फैन्स का हुआ बुरा हाल, बोले- ये दुख काहे खत्म नहीं होता है बे...

अदा शर्मा (Adah Sharma) ने 2008 में फिल्म '1920' से डेब्यू किया था. अदा ने 'हम हैं राही कार के' और 'हंसी तो फंसी' जैसी फिल्मों में काम किया है लेकिन ये फिल्‍में ज्‍यादा चल नहीं सकीं. वे विद्युत जमवाल के साथ 'कमांडो 2' में नजर आई थीं, और इस फिल्म में उनके रोल को पसंद भी किया गया था.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Adah Sharma, Adah Sharma Dance Video, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com