विज्ञापन
This Article is From Jul 25, 2019

स्वरा भास्कर ने मॉब लिंचिंग को बताया 'महामारी', कहा- मुझे यकीन है कि पीएम मोदी...

स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने मॉब लिंचिंग पर बहुत ही बेबाकी के साथ अपनी राय रखी है और पीएम नरेंद्र मोदी से यह अपील भी की है.

Also Read in
स्वरा भास्कर ने मॉब लिंचिंग को बताया 'महामारी', कहा- मुझे यकीन है कि पीएम मोदी...
स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने मॉब लिचिंग पर रखी अपनी राय
  • स्वरा भास्कर ने मॉब लिचिंग को बताया महामारी
  • स्वरा भास्कर ने 49 सेलेब्स के कदम को सराहा
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस ने पीएम मोदी पर जताया भरोसा
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) हमेशा अपने ट्वीट्स की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं. इसके अलावा स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) अकसर सामाजिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात कहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने एक कार्यक्रम के दौरान मॉब लिंचिंग पर भी अपनी राय रखी है. स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने मॉब लिंचिंग को बड़ी समस्या बताते हुए इसे 'महामारी' की संज्ञा दी है. साथ ही उन्होंने उन 49 सेलेब्स की भी सराहना की, जिन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को इस मुद्दे पर एक्शन लेने के लिए पत्र लिखा. 

दिशा पटानी ने कुछ इस अंदाज में दिया पोज, बार-बार देखी जा रही फोटो

एक कार्यक्रम में मॉब लिंचिंग पर स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने कहा,'मॉब लिंचिंग देश में महामारी बन गई है और मुझे नहीं लगता कि हमें इस कड़वे सच से मुंह मोड़ना चाहिए, और न ही हम इसे झूठ करार दे सकते हैं.. इसके आगे स्वरा भास्कर ने 49 लोगों द्वारा प्रधानमंत्री को पत्र देने की बात पर अपनी राय देते हुए कहा, 'यह सराहनीय है कि हमारे देश में कलाकार, लेखक, फिल्ममेकर देश के इन मुद्दों से प्रभावित होते हैं और इससे जुड़ते हैं..

क्रिकेट के बाद अब यहां दिखेंगे गौतम गंभीर के तेवर, बोले- अपनी लाइन लंबी करने के लिए दुश्मन की...देखें Video

स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने आगे बताया, 'मैं पिछले 3-4 साल से मॉब लिंचिंग और मानव सुरक्षा कानून पर बात करने की कोशिश कर रही हूं. लेकिन यह काफी दुखद है कि चीजें सुधरने की जगह और भी बिगड़ती जा रही हैं. यह काफी जरूरी है कि जहां भी यह घटनाएं हों, वहां जिला प्रशासन पूरी विश्वसनीयता के साथ मामले को सुलझाए. मुझे यकीन है कि प्रधानमंत्री इस मसले पर जरूर नजर डालेंगे.'

कपिल शर्मा के फैन्स के लिए आई बड़ी खबर, कॉमेडी किंग बोले- आप मुझे देख नहीं पाएंगे...

बता दें कि मॉब लिंचिंग का मुद्दा उस समय ज्यादा गर्मा गया, जब देश के कलाकारों और कई सेलेब्स ने प्रधानमंत्री मोदी को इस मुद्दे पर चिट्ठी लिखी थी. उस चिट्ठी में कहा गया था कि प्रिय प्रधानमंत्री...मुस्लिमों, दलितों और अन्य अल्पसंख्यकों के साथ होने वाली लिंचिंग को तुरंत रोका जाना चाहिए. हम NCRB की रिपोर्ट से यह जानकर हैरान हैं कि देश में दलितों के खिलाफ 840 मुकदमे दर्ज हैं.' इस लेटर पर मणि रत्नम, श्याम बेनेगल और अनुराग कश्यप जैसे कई लोगों ने अपने हस्ताक्षर किए थे. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Swara Bhasker, Mob Lynching, Swara Bhasker On Mob Lynching, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com