Actor Govinda shot by his own gun: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा अपनी ही बंदूक से गोली लगने से घायल हो गए. रिपोर्ट के अनुसार यह घटना सुबह करीब 4.45 बजे हुई. गोविंदा कहीं बाहर जाने के लिए निकल रहे थे. वह अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर चेक कर रहे थे. इस बीच गन मिस फायर हो गई. बताया जा रहा है कि गोली घुटने के पास लगी. एक्टर को आईसीयू में भर्ती कराया गया है. वह जूहू के क्रिटिकेयर अस्पताल में हैं. पुलिस के मुताबिक ये फायरिंग की घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने गोविंदा की बंदूक को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है. शुरुआती रिपोर्ट में बताया गया है कि गोविंदा का खून बहुत बह चुका था. इसके चलते उन्हें खून की कमी हुई. अब वजह से उनकी हालत बिगड़ गई. देखना होगा कि डॉक्टर्स किस तरह गोविंदा को नॉर्मल कंडिशन में आते हैं.
सुनीता आहुजा के बयान ने मचाई थी खलबली
बॉलीवुड स्टार गोविंदा हाल में अपनी पत्नी सुनीता आहुजा के दिए बयानों की वजह से चर्चा में थे. सुनीता ने एक इंटरव्यू में बिग बॉस में शामिल होने के ऑफर को लेकर खुलकर बोली थीं. उनका कहना था कि बिग बॉस मेकर्स उन्हें लंबे समय से अप्रोच कर रहे थे लेकिन उन्होंने हां नहीं किया. सुनीता ने कहा, मैंने साफ कह दिया कि आपको क्या लगता है मैं टॉयलेट साफ करूंगी. इस स्टेटमेंट ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वर्कफ्रंट पर क्या है सीन ?
वर्कफ्रंट पर गोविंदा फिलहाल किसी प्रोजेक्ट से तो नहीं जुड़े हैं. वो अलग-अलग इवेंट या प्रोग्राम में शामिल होकर या अपनी पब्लिक अपीयरेंस के चलते चर्चा में रहते हैं. जैसे कि उनका भांजे कृष्णा की बहन आरती की शादी में जाना खूब चर्चा में रहा था. सभी को यही इंतजार था कि गोविंदा इस शादी में शामिल होंगे या नहीं लेकिन गोविंदा अपने परिवार के साथ वहां पहुंचे और मामा का फर्ज निभाकर सभी के मुंह बंद करवा दिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं