आमिर खान भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन और दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्होंने कई यादगार फिल्में दी हैं, जो दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए बस गई हैं. दमदार ड्रामेटिक किरदारों के अलावा, आमिर की कॉमेडी का भी अपना खास अंदाज़ है, जिसे उन्होंने '3 इडियट्स', 'अंदाज अपना अपना' जैसी फिल्मों में बखूबी दिखाया है. उनके एक्सप्रेशन्स, डायलॉग डिलीवरी और लाइट हार्टेड कॉमेडी की समझ साधारण सीन को भी यादगार बना देती है. आमिर की खासियत यह है कि वह हंसी-मजाक को भी ऐसे भावुक किस्सों में पिरोते हैं कि कहानी की गहराई बनी रहती है. 'सितारे ज़मीन पर' के साथ जब वह एक बार फिर लाइट हार्टेड फिल्मों में लौट रहे हैं, तो दर्शक उनसे वही खास 'आमिर टच' की उम्मीद कर सकते हैं, लाइट हार्टेड, इंटेलिजेंट और दिल को छूने वाला. यानी 20 जून, 2025 को वो वही करेंगे जो उन्होंने 3 इडियट्स, अंदाज अपना अपना और रंगीला में किया था.
अंदाज अपना अपना: आमिर खान का 'अंदाज अपना अपना' में अमर का किरदार बेफिक्र कॉमेडी की मिसाल है. उनकी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग, मजेदार एक्सप्रेशन्स और शानदार डायलॉग डिलीवरी हर सीन को यादगार बना देते हैं. आमिर ने मासूमियत और शरारत का ऐसा मेल बनाया है, जो बॉलीवुड की कॉमेडी की दुनिया में आज भी आइकॉनिक है.
-
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
NDTV World Summit 2026 : 'जब तक समझौता हो ना जाए...' रूस-अमेरिका तेल डील पर क्या बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर? -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
दिल चाहता है फुल मूवी
दिल चाहता है: 'दिल चाहता है' में आमिर खान का आकाश का किरदार उनकी शानदार कॉमिक टाइमिंग और बेफिक्र अंदाज़ का बेहतरीन उदाहरण है. उनके मजेदार वन-लाइनर्स, शरारती प्रैंक्स और हल्का-फुल्का तंज, खासकर गोवा ट्रिप और आर्ट गैलरी वाले सीन, उनकी नैचुरल ह्यूमर को बखूबी दिखाते हैं.
3 इडियट्स फुल मूवी
3 इडियट्स: '3 इडियट्स' में आमिर खान का रैंचो का किरदार दिल और ह्यूमर का बेहतरीन मेल है. उनकी शानदार कॉमिक टाइमिंग 'ऑल इज वेल' वाले सीन और वायरस सर पर किए गए प्रैंक जैसे पलों में खूब झलकती है. रैंचो के मजेदार अंदाज ने फिल्म को हल्का-फुल्का रखा, साथ ही उनकी समझदारी और दिल से कही बातों ने दर्शकों को गहराई से छुआ.
रंगीला: 'रंगीला' में आमिर खान का मुन्ना वाला किरदार मुंबई की गलियों का असली चार्म और दिल से निकला ह्यूमर दिखाता है. उनकी कॉमिक टाइमिंग, मुंबईया स्लैंग और जबरदस्त एक्सप्रेशंस ने किरदार को न सिर्फ रियल बल्कि दिलचस्प भी बना दिया, जो हंसी और इमोशन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है.
आमिर खान की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें जेनेलिया देशमुख भी अहम भूमिका में नजर आएंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं