गांधी जयंती के अवसर पर, भारत के अग्रणी कंटेंट स्टूडियो में से एक अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट यह घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हैं कि ग्रैमी पुरस्कार विजेता, संगीत के दिग्गज ए.आर. रहमान उनकी बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज, गांधी के लिए संगीत तैयार करने के लिए ऑन बोर्ड पर आए हैं. रहमान, जिनका नाम संगीत प्रतिभा का पर्याय है, भारतीय स्वतंत्रता की इस व्यापक गाथा में अपनी अद्वितीय कला से इस सीरीज को एक अलग ऊंचाई पर ले जाएंगे.
हंसल मेहता द्वारा निर्देशित और रामचंद्र गुहा के निश्चित लेखन पर आधारित, यह सहयोग हिस्ट्री, इमोशन और साउंड को ऐसे तरीके से एक साथ बुनने का वादा करती है जैसा पहले कभी स्क्रीन पर अनुभव नहीं किया गया हो. उनकी रचनाएं न केवल दृश्यों का सपोर्ट करेंगी बल्कि सत्य, प्रेम और अहिंसा पर गांधी की शिक्षाओं का सार भी पकड़ेंगी, जो कथा का एक शक्तिशाली हिस्सा बन जाएंगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट के प्रबंध निदेशक समीर नायर ने कहा, "गांधी सिर्फ एक सीरीज नहीं है, यह मानवीय भावना के विजय पर एक वैश्विक कथा है. ए.आर. रहमान का संगीत इस प्रतिष्ठित कहानी को दुनिया भर के दर्शकों के साथ गुंजायमान करने के लिए एक भावपूर्ण आयाम प्रदान करेगी. रहमान के स्कोर के साथ, मेरा मानना है कि हम वास्तव में कुछ खास बना रहे हैं- एक ऐसी श्रृंखला जो मनोरंजन भी करती है और प्रेरित भी करती है".
ए.आर. रहमान के अनुसार, "गांधीजी के युवा जीवन को देखना एक रेवलेशन है, सत्य, जीवन और कई अन्य चीजों के साथ उनका एक्सपेरिमेंट उनके केरेक्टर के विकास को दर्शाता है. मैं अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट के सहयोग से और हंसल मेहता के स्पष्ट निर्देशन में इस कहानी के लिए संगीत देने के लिए बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं".
हंसल मेहता ने कहा, "गांधी एम के गांधी की जीवन की एक गहरी मानवीय कहानी है, एक ऐसी कहानी जो पीढ़ियों को प्रेरित करती रहती है. ए.आर. रहमान का इस यात्रा में हमारे साथ शामिल होना वास्तव में एक सपने के सच होने जैसा है. उनके संगीत में कहानी कहने की कला को ऊंचा उठाने की अनूठी क्षमता है. इस पैमाने के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए, हम गांधी के जीवन की भावनात्मक और आध्यात्मिक बारीकियों को सामने लाने के लिए उनसे बेहतर और कोई नहीं".
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं