विज्ञापन

72 साल पुराना फिल्म गीत, मूवी का नाम बूट पॉलिश और गाना 'लपक झपक', बेसहारा बच्चों के सहारा बने जॉन चाचा- मन्ना डे ने बनाया सदाबहार

72 साल पुराना एक फिल्मी गीत है, जिसके बोल बहुत ही कमाल के हैं. इसकी फिल्म का नाम बूट पॉलिश है जबकि इस गाने के बोल लपक-झपक है. इस गाने को मन्ना डे ने गाया है और म्यूजिक शंकर-जयकिशन का है.

72 साल पुराना फिल्म गीत, मूवी का नाम बूट पॉलिश और गाना 'लपक झपक', बेसहारा बच्चों के सहारा बने जॉन चाचा- मन्ना डे ने बनाया सदाबहार
72 साल पुराना वो गाना जिसके बोल सुनकर चेहरे पर दौड़ जाएगी मुस्कान, मन्ना डे की आवाज
youtube
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा के पुराने गीतों की दुनिया में कुछ ऐसे नगमे हैं, जो वक्त बीतने के साथ और भी खास हो जाते हैं. 1954 में आई फिल्म 'बूट पॉलिश' का गीत ‘लपक झपक तू आ रे बदरवा' ऐसा ही एक सदाबहार गाना है. मन्ना डे की दमदार आवाज, शंकर-जयकिशन का संगीत और हसरत जयपुरी के बोल इस गीत को एक अलग पहचान देते हैं. करीब 72 साल बाद भी इस गाने को याद करने वालों के लिए यह सिर्फ संगीत नहीं, बल्कि हिंदी सिनेमा के उस दौर की याद है, जब फिल्मों के गीत कहानी और किरदारों से गहराई से जुड़े होते थे.

मन्ना डे की आवाज ने गीत में भर दिए रंग

‘लपक झपक तू आ रे बदरवा' फिल्म ‘बूट पॉलिश' का चर्चित गीत है. इसे मन्ना डे ने अपनी आवाज दी थी. इस गीत की सबसे खास बात मन्ना डे की गायकी ही है. उनकी आवाज में शास्त्रीय संगीत की समझ, सुरों पर पकड़ और शब्दों को असरदार ढंग से पेश करने की खूबी थी. शंकर-जयकिशन के म्यूजिक ने भी इसकी लोकप्रियता में अहम भूमिका निभाई. गाने पर गौर फरमाएं...

लपक-झपक तू आ रे बदरवा, लपक-झपक तू आ रे बदरवा
सर की खेती सूख रही है, बरस-बरस तू आ रे बदरवा
झगड़-झगड़ कर पानी ला तू, अकड़-अकड़ बिजली चमका तू
तेरे घड़े में पानी नहीं तो, पनघट से भर ला रे बदरवा

बूट पॉलिश में बेसहारा बच्चों की दुनिया, खान चाचा का किरदार और फिल्म का संदेश

बूट पॉलिश का निर्देशन प्रकाश अरोड़ा ने किया था. फिल्म के निर्माता राज कपूर थे और इसे आर.के. फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया था. फिल्म में रतन कुमार, बेबी नाज और डेविड अब्राहम प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे. चांद बर्क ने भी अहम किरदार निभाया था. फिल्म में डेविड ने जॉन का किरदार निभाया था, जिन्हें प्यार से जॉन चाचा कहा जाता है. वह बच्चों को भीख मांगने के बजाय मेहनत करके कमाने की सीख देता है. 

राज कपूर ने ‘बूट पॉलिश' के जरिए बेसहारा बच्चों की जिंदगी और उनकी आत्मनिर्भरता का सवाल उठाया था. फिल्म को फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला. 'नन्हे मुन्ने बच्चे तेरी मुट्ठी में क्या है' जैसे गीतों के लिए भी याद की जाने वाली यह फिल्म आज भी अपने सामाजिक संदेश के कारण खास है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manna Dey, Hindi Songs, Boot Polish, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com