अप्रैल 2025 में हिंदी सिनेमा और वेब सीरीज के प्रशंसकों के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर ढेर सारी नई रिलीज आने वाली हैं. नेटफ्लिक्स, अमेजॉन प्राइम वीडियो, जियोहॉटस्टार और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर रहस्य और रोमांच से लेकर कॉमेडी तक का छौंक लगने वाला है. वैसे भी बॉलीवुड सिनेमाघरों में निराश कर रहा है, लेकिन कुछ ऐसी ही फिल्में ओटीटी पर आएंगी जिन्होंने सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. आइए जानते हैं ओटीटी पर अप्रैल में किस तरह की धूम मचने वाली है.
1. लवयापा, जियोहॉटस्टार
जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म भी ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. इस रोमांटिक कॉमेडी को 4 अप्रैल को जियोहॉटस्टार पर देखा जा सकेगा. आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान किया जाना बाकी है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. छोरी 2, अमेजॉन प्राइम वीडियो
नुसरत भरुचा की फिल्म 'छोरी' की डरावनी दुनिया एक बार फिर वापस आ गई है. इस फिल्म को 11 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर देखा जा सकेगा.
3. छावा, नेटफ्लिक्स
विक्की कौशल, विनीत कुमार सिंह, आशुतोष राणा और रश्मिका मंदाना की छावा 11 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है. हालांकि इसका अभी तक ऐलान नहीं किया गया है.
4. ज्वेल थीफ, नेटफ्लिक्स
सैफ अली खान और जयदीप अहलावत की ज्वेल थीफ चोरी और रोमांच से भरी कहानी है, जो 25 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.
5. अदृश्यम सीजन 2, सोनीलिव
अंडरकवर ऑफिसर की इस कहानी को चार अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनीलिव पर रिलीज किया जा रहा है.
6. यू: द फाइनल सीजन, नेटफ्लिक्स
नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय वेब सीरीज यू का फाइनल सीजन 24 अप्रैल को रिलीज होगा. ये एक साइको किलर की कहानी है और इसे दुनिया भर में खूब पसंद भी किया गया है.
7. द लेजेंड ऑफ हनुमान सीजन 6, जियोहॉटस्टार
द लेजेंड ऑफ हनुमान का ये छठा सीजन है और इसे दर्शकों का खूब प्यार भी मिलता है. एक बार फिर राम और रावण का युद्ध देखने को मिलेगा. ये सीरीज 11 अप्रैल को रिलीज हो रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं