फिल्मों के दीवाने लोग अक्सर एक ही फिल्म को बार बार देखते हैं और अगर फिल्म बहुत बिग बजट हो जो बड़े पर्दे पर किसी जादू की तरह नजर आए, जिस में सुपरस्टार्स का मजमा लगा हो तो दर्शक सिनेमा हॉल भी बार बार जाने से गुरेज नहीं करते. लेकिन कभी कभी बड़े सितारों का जादू फीका पड़ जाता है. फिल्म चाहें कितनी भी खूबसूरती से गढ़ी हुई हो पर्दे पर वो करिश्मा ही नहीं दिखा पाती, जो दर्शकों को बांध सके. नतीजा ये होता है कि फिल्म औंधे मुंह टिकट खिड़की पर गिर जाती है. आज हम आपको ऐसी ही एक हिंदी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो बहुत महंगे बजट में बनकर तैयार हुई. इस फिल्म से मेकर्स को इतनी उम्मीदें थी कि इसे बनाने में बेहिसाब पैसा लगाया. महंगे से महंगे स्टार्स कास्ट किए. लेकिन फिल्म का टिकट खिड़की पर जो अंजाम हुआ वो उन्हें खून के आंसू रोने पर मजबूर कर गया.
तीन सुपरस्टार्स से सजी फिल्म
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो फिल्म है साल 2018 में रिलीज हुई मूवी ठग्स ऑफ हिंदुस्तान. इस फिल्म की स्टारकास्ट सुनकर ही आप ये अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्म कितनी ग्रैंड रही होगी. फिल्म में आमिर खान लीड रोल में थे. उनके अलावा फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी दिखे और कैटरीना कैफ जैसी हीरोइन भी नजर आईं. फातिमा सना शेख भी फिल्म का हिस्सा थीं. इस फिल्म का इतना बुरा अंजाम हुआ कि मेकर्स तो मायूस हुए ही खुद आमिर खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फिल्म के लिए माफी मांगी और उसके फ्लॉप होने की जिम्मेदारी ली.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
310 करोड़ में बनी फिल्म
बड़े सितारे और बहुत सारे वीएफएक्स से बनकर तैयार हुई फिल्म को बनाने में करीब 310 करोड़ रुपए की लागत आई. बॉक्स ऑफिस हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने देसी बॉक्स ऑफिस पर 151.19 करोड़ रु. कमाए जबकि वर्ल्ड वाइड कलेक्शन देखें तो वो 322.07 करोड़ रहा. हालांकि ये आंकड़ा फिल्म की लागत से ज्यादा था लेकिन सितारों का नाम और फिल्म का बजट देखते हुए इस कलेक्शन को खास नहीं माना गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं