बॉलीवुड ने रामायण को परदे पर उतारने के लिए कमर कस ली है. 16 जून को 'आदिपुरुष' रिलीज होने जा रही है. यह भी रामायण पर आधारित फिल्म है. लेकिन दंगल फेम डायरेक्टर नितेश तिवारी भी रामायाण को परदे पर लाने का लंबे समय से सपना संजोए हुए थे. फिल्म को भव्य तरीके से और बड़े बजट के साथ बनाया जा रहा है. फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर भी कई कयास लगाए जा रहे हैं. अब तो खबर आ रही है कि दो फिल्मों से सिर्फ 1500 करोड़ रुपये कमाने एक्टर का नाम फिल्म में रावण के किरदार के लिए चल रहा है. हालांकि कुछ समय पहले कहा गया था कि केजीएफ एक्टर यश ने रावण के किरदार को करने से इनकार कर दिया है. लेकिन हाल ही में उनसे जुड़े सूत्रों ने बताया है कि वह अब भी रामायण के रावण की रेस में कायम हैं. यश की केजीएफ और केजीएफ 2 ने मिलकर बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1500 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
कौन होगा रामायण का रावण
बता दें कि फिल्म निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी मैग्नम ऑप्स रामायण को बड़े पर्दे पर लाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं. इसके अलावा, सूत्रों की मानें तो यश के रामायण का हिस्सा नहीं होने की सभी अफवाहें अब तक एकदम गलत हैं. उनसे जुड़े सूत्रों के अनुसार, 'यश के रामायण नहीं करने की खबरें बिल्कुल निराधार हैं. कृपया रामायण की टीम द्वारा आधिकारिक तौर पर किए जाने वाली सबसे बड़े कास्टिंग की घोषणा का इंतजार करें.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रामायण के राम, सीता और रावण
रामायण के साथ, निर्माता नमित मल्होत्रा भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म देने के लिए तैयार हैं. उद्योग के सर्वश्रेष्ठ पेशेवर, भव्य वीएफएक्स टीम, सबसे बड़े कलाकार, और मेगा सेट रामायण की दुनिया का निर्माण करने के लिए तैयार हैं, जिसे पहले कभी बड़े पर्दे पर नहीं देखा गया है. सीता और राम के किरदार के लिए आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के नाम चल रहे हैं और रावण के रोल में फिल्म में यश नजर आ सकते हैं. फिलहाल कुछ भी फाइनल हो इसके लिए तो थोड़ा इंतजार करना ही होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं