Bihar: रामनवमी की शोभायात्रा में हथियार लेकर घुसा युवक, पुलिस ने धर दबोचा

शोभायात्रा में शामिल होने जा रहे युवक को पुलिस ने हथियार के साथ पकड़ा है. बिहार शरीफ में रामनवमी की शोभा यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बिहार शरीफ में रामनवमी की शोभायात्रा
Bihar News:

पूरे देश में रामनवमी का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है. बिहार में रामनवमी को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है और सभी जिलों में रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली जा रही है. शोभायात्रा की वजह से सड़क पर राम और हनुमान भक्तों का तांता लगा हुआ है. वहीं रामनवमी की शोभायात्रा में हजारों की भीड़ में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हो, इसके लिए पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद है. जबकि पहले ही असामाजिक तत्वों को चेतावनी जारी की गई है. लेकिन इसके बावजूद बिहार के नालंदा में शोभायात्रा में हथियार के साथ युवक पकड़ा गया.

युवक नशे की हालत में युवक शोभायात्रा में घुसा

शोभायात्रा में शामिल होने जा रहे युवक को पुलिस ने हथियार के साथ पकड़ा है. बिहार शरीफ में रामनवमी की शोभा यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में धारदार हथियार के साथ शोभा यात्रा में शामिल होने जा रहा था.

बरामद हुआ धारदार हथियार

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई बिहार शरीफ के श्रम कल्याण केंद्र मैदान के गेट के पास की गई, जहां तैनात पुलिसकर्मियों ने युवक की संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए उसे पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से धारदार हथियार बरामद हुआ. बिहार थाना अध्यक्ष ने बताया कि युवक नशे की हालत में था और उसके पास से हथियार मिला है. फिलहाल उसे थाना ले जाकर पूछताछ की जा रही है.

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवक किसी साजिश के तहत तो शोभा यात्रा में शामिल नहीं हो रहा था.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः Ramchaura Temple: हाजीपुर का वह अनोखा मंदिर जहां मूर्ति नहीं, पूजे जाते हैं श्री राम के 'चरण', यहीं हुआ था प्रभु का मुंडन संस्कार

Featured Video Of The Day
Secret files Podcast on Dawood, Unknown Gunmen Pakistan. Munish Devgan. Aditya Raj Kaul. Dhurundhar