Bihar: 'अंडू-बंडू नहीं, बाहुबली हैं' डीजे पर डांस करते चला दी पिस्तौल, युवक को लगी गोली तो बदला नजारा

सदर थानाध्यक्ष राजू कुमार घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि 'हर्ष-फायरिंग के आरोपियों के पास से हथियार बरामद कर लिया गया है. आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है '.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
डीजे के धुन पर फायरिंग
Bihar News:

तमाम कानूनी बंदिशों और पुलिसिया कवायद के बावजूद शादी के अवसर पर हर्ष-फायरिंग की घटना थमती नजर नहीं आ रही है. घटना बीते सोमवार देर रात सदर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 46 ,कालीगंज की है, जहां बरात निकलने के मौके पर डीजे की धुन पर हथियार लहराते और डांस करते हुई युवक ने फायरिंग की, जिससे वहां उपस्थित एक युवक के पैर में गोली लग गई. इसके बाद घटना-स्थल रण-क्षेत्र में तब्दील हो गया और ग्रामीणों ने आरोपी युवक की पिटाई किया और पुलिस के हवाले कर दिया. घायल युवक पूर्णिया मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती है और खतरे से बाहर बताया जाता है. 

सदर थानाध्यक्ष राजू कुमार घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि 'हर्ष-फायरिंग के आरोपियों के पास से हथियार बरामद कर लिया गया है. आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है '.

बारात निकलने से पहले डीजे की धुन पर लहरता रहा हथियार

मिली जानकारी अनुसार कालीगंज निवासी उधाई मण्डल के पुत्र बिरजू मंडल की शादी की बरात बायसी प्रखण्ड के मलहरिया जाना था. बारात निकलने की तैयारी थी और दरवाजे पर डीजे की धुन पर लोग थिरक रहे थे. इसी बीच दूल्हा का मौसेरा भाई आशीष कुमार और आदित्य कुमार ने डीजे ऑपरेटर को भोजपुरी गाने की फरमाइश किया. भोजपुरी गाने की धुन पर नशे में धुत तीनों युवक बारी-बारी से एक अवैध पिस्टल को लहराता रहा.

बरात देखने पहुंचे युवक को लगी पैर में गोली

बहुचर्चित गाना  'अंडू-बंडू नहीं, बाहुबली हैं... हर जिला हर गांव में शूटर पोसने बानी' गीत जब बजना शुरू हुआ तो तीनों युवक में से एक ने पिस्टल निकालकर गाने की धुन पर थिरकना शुरू किया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने लगातार तीन राउंड फायरिंग की जबकि चौथी गोली बरात देखने पहुंचे पड़ोसी कुंदन पासवान के पैर में जा लगी. इसके बाद अफरातफरी मच गई.

Advertisement

हर्ष-फायरिंग के आरोपियों की पिटाई

जब हर्ष-फायरिंग में कुंदन पासवान घायल हो गया तो स्थानीय लोगों ने आरोपी तीनों युवक को दबोच लिया और उनकी जमकर पिटाई किया. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने तीनों युवक को भीड़ से मुक्त कराया. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया और आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. बाद में मामला शांत होने के बाद बरात गंतव्य के लिए रवाना हुआ.

यह भी पढ़ेंः गजब है बिहार पुलिस! शूटिंग प्रैक्टिस के लिए जिस पहाड़ी को बनाना था निशाना, उसे पार कर घरों तक पहुंच गई गोली

Advertisement
Topics mentioned in this article
Purnia Harsh Firing
Purnia Marriage Firing
Purnia News
Bihar News