Bihar: वैशाली में 15 हजार की घूस लेते रंगे हाथ दारोगा गिरफ्तार, पकड़ने के लिए निगरानी विभाग ने ऐसे बिछाया था जाल

Bihar News: वैशाली जिले के पातेपुर थाने में निगरानी ब्यूरो ने भष्ट्रचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दारोगा को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा है. जिसके बाद पुलिस महकमे में इससे हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रिश्वत लेते रंगे हाथ दारोगा गिरफ्तार
NDTV

Bihar Anti-Corruption Action News: बिहार के वैशाली जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance Bureau) ने एक बड़ी और सफल कार्रवाई को अंजाम दिया है. पातेपुर थाना में तैनात दारोगा अखिलेश सिंह को 15 हजार रुपये की रिश्वत ( Bribe) लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी की इस कार्रवाई ने पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है.

केस  रफा-दफा करने के लिए मांगी थी रिश्वत

 बताया जा रहा है कि परिवादी चंदन कुमार ने निगरानी विभाग में दारोगा के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके सत्यापन के बाद यह कार्रवाई की गई है. शिकायत में पीड़ित ने आरोप लगाया गया था कि पातेपुर थाना में दर्ज काउंटर केस में डायरी लिखने और मामले को रफा-दफा करने के बदले में दारोगा अखिलेश सिंह के जरिए 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी. जिसे देने में वह असमर्थ था.

निगरानी विभाग ने बिछाया था जाल

शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने पूरे मामले का सत्यापन कराया. दारोगा पर आरोप सही पाए जाने पर डीएसपी सत्येंद्र राम के नेतृत्व में 10 सदस्यीय विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने योजनाबद्ध तरीके दारोगा को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी पातेपुर थाना परिसर स्थित अपने आवास के बाहर परिवादी से 15 हजार की रिश्वत ली, पहले से घात लगाकर बैठी निगरानी टीम ने उसे दबोच लिया.

 दारोगा को विशेष अदालत में पेश करने की तैयारी

गिरफ्तारी के बाद, निगरानी टीम ने पातेपुर थाने में ही आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की. इसके बाद आरोपी दारोगा को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए पटना स्थित निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा. विभागीय स्तर पर भी मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में फिर गूंजी गोलियों की तड़तड़ाहट, 48 घंटे में बीच सड़क पर जमीन कारोबारी को गोलियों से भूना

Advertisement
Featured Video Of The Day
Ghaziabad Hindu Boy Murder: 'एनकाउंटर में ढेर असद की तरह बाकी हत्यारों का..', सूर्या की मां का बयान
Topics mentioned in this article