बिहार में डकैतों का उत्पात, नेकर-बनियान में पहुंचे बदमाश सीढ़ी लगाकर घर में घुसे, बमबाजी के बाद की लूटपाट

वैशाली के महनार में आधी रात को 10 से अधिक बदमाशों ने बड़ी डकैती को अंजाम दिया. वारदात का CCTV फुटेज सामने आया है. मामले में पुलिस के रवैए पर भी सवाल उठ रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
घर में घुसते बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.

वैशाली के महनार में बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया. डकैतों ने घर में घुसकर लूटपाट और इलाके में बमबाजी भी की, जिसमें 2 लोगों के घायल होने की खबर है. घटना महनार थाना क्षेत्र के थानपुर गांव की है. पीड़ित के मुताबिक, डकैतों ने घर के लोगों को पीटा और आभूषण-नगदी लेकर फरार हो गए. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. बदमाशों ने करीब 1 घंटे तक घर और आसपास उत्पात मचाया, लेकिन सूचना के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी. हालांकि, सुबह मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी पहुंचे. पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए जांच शुरू कर दी है. 

बदमाशों की करतूत सीसीटीवी में कैद 

ज्वेलर रंजीत साह ने बताया कि घर पर 10-12 से बदमाश पहुंचे. पहले घर का गेट तोड़ा और फिर छत के रास्ते घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया. महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार पुलिस के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों को तलाश कर धर-पकड़ की जा रही है. 

स्थानीय लोगों में गुस्सा

वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीण भी सहमे हुए हैं. स्थानीय लोग आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. पुलिस के समय पर नहीं पहुंच पाने को लेकर भी पुलिस में गुस्सा है. हालांकि, पुलिस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दे रही है. 

यह भी पढ़ेंः 11 साल के बच्चे का गला काटा, नीले ड्रम में मिला शव, घर में ताला लगाकर भागा आरोपी, क्यों ली मासूम की जान?

Advertisement

Featured Video Of The Day
West Bengal Election 2026: चुनावी जायका, बंगाल में किसका फायदा? Mamata Banerjee | PM Modi