रूह कांप जाएगी! सरेआम तलवारों से काटने का LIVE वीडियो वायरल, 5 लोग लहूलुहान

बिहार के एक गांव में एक ही परिवार पर हुए जानलेवा हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
तलवार और लाठी-डंडों से हमला

बिहार के वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र स्थित गणिनाथ गांव में पिछले सप्ताह सोमवार को लोहे की रॉड, तलवार और लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया था, जिसमें सभी गंभीर रूप से घायल हो गए थे. अब इस घटना का लाइव वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पीड़ित पक्ष के अनुसार गणिनाथ गांव निवासी धीरेंद्र कुमार सोमवार शाम करीब 4 बजे अपने दरवाजे पर बैठे हुए थे. इसी दौरान गांव के प्रमोद राय, सनोज कुमार उर्फ बल्ला, प्रवीण कुमार उर्फ भोलू और नवीन कुमार समेत लगभग 10 अज्ञात लोग लोहे की रॉड, धारदार तलवार और लाठी-डंडों से लैस होकर वहां पहुंचे और जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया.

आरोप है कि प्रमोद राय ने अपने हाथ में मौजूद तलवार से धीरेंद्र कुमार पर वार किया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई. उन्हें बचाने पहुंचे उनके भाई पंकज कुमार पर सनोज कुमार उर्फ बल्ला ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे पंकज का सिर फट गया. हंगामा और शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे चचेरे भाई रौशन कुमार पर प्रवीण कुमार उर्फ भोलू ने तलवार से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी. इसके बाद बचाव के लिए आए मनीष कुमार पर प्रीति कुमारी ने कथित तौर पर हथौड़े से हमला किया, जिससे उनका सिर फट गया.

प्राथमिकी के अनुसार, इसके बाद जब चाचा राजेश कुमार मौके पर पहुंचे तो उन पर भी जानलेवा हमला किया गया. इस हमले में एक ही परिवार के कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मामले में बिदुपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रमोद राय और सनोज कुमार उर्फ बल्ला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं, अन्य छह फरार आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

ये भी पढ़ें : प्रेमानंद महाराज को क्या अपने ही लोगों से है जान का खतरा? दिनेश शर्मा ने CM योगी से की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Advertisement

Topics mentioned in this article
Viral Video Bihar
Attack Video
Sword Attack Viral Video