ENGU19 vs INDU19 Final: सब लड़कों ने... वैभव सूर्यवंशी की परफॉर्मेंस पर भावुक हुए पिता, क्या कुछ बोले?

क्रिकेट के मैदान से भारत के लिए एक गौरवशाली खबर सामने आई है. अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को धूल चटाकर विश्व विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया है. अविनाश कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को हराकर विश्व विजेता का खिताब अपने नाम किया
  • बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में 80 गेंदों पर 175 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई
  • भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और वैभव ने दबाव में शानदार शतक जड़ा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
समस्तीपुर:

क्रिकेट के मैदान से भारत के लिए एक गौरवशाली खबर सामने आई है. अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को धूल चटाकर विश्व विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया है. इस ऐतिहासिक जीत के सबसे बड़े नायक रहे बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है.

फाइनल में वैभव का 'विराट' प्रदर्शन: 80 गेंदों में 175 रन

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस निर्णायक मैच में टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. हालांकि शुरुआती झटकों ने टीम को थोड़ा परेशान किया, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने मोर्चा संभालते हुए मैदान के चारों तरफ चौकों-छक्कों की बारिश कर दी.  

समस्तीपुर के ताजपुर में खुशी का सैलाब

जैसे ही भारत की जीत और वैभव के शानदार शतक की खबर उनके पैतृक गांव ताजपुर (समस्तीपुर) पहुंची, पूरा इलाका जश्न में डूब गया. वैभव के घर पर उनके भाई और स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर आतिशबाजी की. ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर जीत की बधाई दी.

भावुक हुए पिता संजीव सूर्यवंशी

बेटे की इस स्वर्णिम सफलता पर पिता संजीव सूर्यवंशी अपने आंसू नहीं रोक पाए. उन्होंने भावुक होते हुए इस जीत का श्रेय पूरी भारतीय टीम की मेहनत को दिया. वहीं, वैभव के चाचा राजीव सूर्यवंशी ने गर्व के साथ कहा, "वैभव ने न केवल कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं, बल्कि उनके इस प्रदर्शन से आज पूरा देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है# यह जीत आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी."

 

Featured Video Of The Day
Jeet Adani on Advantage Vidarbha 2026: जीत अदाणी का बड़ा ऐलान! 30,000 नौकरियां देने का वादा