बिहारः ट्रैक्टर पलटने के बाद लगी आग, बोनट पर बैठे दो नाबालिग की दर्दनाक मौत

कैमूर में सड़क पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर के पलटने से बोनेट पर बैठे दो नाबालिग बच्चों की मौत हो गई. ट्रैक्टर में आग लगने की वजह से दोनों की दर्दनाक मौत हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ट्रैक्टर पलटने से दो बच्चों की मौत (NDTV)
Bihar News:

कैमूर जिले में शुक्रवार (5 मई) को एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई. वहीं ट्रैक्टर पर दो नाबालिग बैठे थे जो ट्रैक्टर के नीचे दबने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वहां से फरार हो गया. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में आग लगने से जो दो नाबालिग दब गए थे, उनकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान 14 वर्षीय मोहम्मद शैश और 16 वर्षीय सेचन अली के रूप में हुई है. दोनों ही बच्चे नौघरा गांव के रहने वाले थे.

मिट्टी लाद कर तेज रफ्तार से चल रहा था ट्रैक्टर

घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि खरौड़ा की ओर से मिट्टी लादकर तेज रफ्तार में ट्रैक्टर आ रही थी. इसी दौरान खड़ौरा और नौघरा के बीच ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई. इस दौरान बोनट पर बैठे दो नाबालिग ट्रैक्टर के नीचे दब गए. वहीं ट्रैक्टर में कथित तौर पर शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई. ट्रैक्टर के नीचे दबने और बाद में आग लगने के कारण दोनों नाबालिगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना शाम 6.30 बजे हुई.

पुलिस के पहुंचने तक हो चुकी थी देर

इस घटना के बाद वहां आस-पास के लोग जुट गए. ट्रैक्टर में आग लगने की वजह से वह ज्यादा राहत बचाव का काम नहीं कर पाए. जबकि ट्रैक्टर चालक भी वहां से फरार हो गया था. लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर को निकालने के लिए जेसीबी मंगवाया. जिसके बाद ट्रैक्टर को हटाया जा सका. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

अब इस मामले में पुलिस जांच कर रही है. वहां घटना क्या और कैसे हुई. स्थानीय लोगों के बयान को सुना जा रहा है. वहीं ट्रैक्टर चालक की भी तलाश की जा रही है. जिसके बाद साफ होगा की घटना कैसे हुई.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः पूर्णिया में तेंदुए की मौत के बाद नए पंजे के निशान से दहशत, हजारों एकड़ की खेती हो रही प्रभावित

    Featured Video Of The Day
    'टोंटी चोर' शब्द पर LIVE डिबेट में भारी संग्राम; Yogi पर आपस में भिड़े SP-BJP प्रवक्ता
    Topics mentioned in this article