भरत तिवारी के परिजन और ग्रामीणों पर FIR, आखिर सरकार की मंशा क्या? भोजपुर एनकाउंटर पर तेजस्वी के सवाल

भोजपुर एनकाउंटर पर तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में इससे पहले भी कई फर्जी एनकाउंटर हुए हैं और कुछ मामलों में जातीय आधार पर कार्रवाई किए जाने के आरोप लगे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
भरत तिवारी एनकाउंटर केस को फर्जी बताते हुए तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी से इस्तीफा मांगने की बात की है.
NDTV
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • तेजस्वी ने भरत तिवारी मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए CM सम्राट चौधरी से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की है.
  • उन्होंने कहा कि जांच की घोषणा के और पीड़ित परिवार व ग्रामीणों पर FIR कराना सरकार की मंशा पर सवाल उठाता है.
  • तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में इससे पहले भी कई फर्जी एनकाउंटर हुए हैं.
पटना:

Tejasvi yadav on Bharat Tiwari Encounter: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में भरत भूषण तिवारी की कथित पुलिस मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की है. उन्होंने कहा कि इस मामले में न्यायिक जांच की घोषणा के बावजूद पीड़ित परिवार और ग्रामीणों पर प्राथमिकी दर्ज कराना सरकार की मंशा पर सवाल खड़ा करता है.

बिहार में पहले भी हुए हैं कई फर्जी एनकाउंटरः तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार में इससे पहले भी कई फर्जी एनकाउंटर हुए हैं और कुछ मामलों में जातीय आधार पर कार्रवाई किए जाने के आरोप लगे हैं. उन्होंने गायघाट और मधुबनी से जुड़े मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि अब तक पीड़ितों को न्याय नहीं मिला है और जनता न्याय की प्रतीक्षा कर रही है. 

रिशु श्री प्रकरण पर भी तेजस्वी ने सरकार को घेरा

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार टेंडर माफिया रिशु श्री प्रकरण से लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है. उन्होंने दावा किया कि यह मामला 20 से 25 हजार करोड़ रुपए के कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा है और इसमें प्रभावशाली लोगों की संलिप्तता की आशंका है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा, आवास और फर्जी एनकाउंटर जैसे मुद्दों को उछालकर मूल प्रश्नों से जनता का ध्यान हटाया जा रहा है. 

तेजस्वी ने बिहार में बढ़ते अपराध, शराब माफियाओं की सक्रियता और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है और संरक्षण की संस्कृति विकसित हो गई है.

Advertisement

री-नीट परीक्षा और कोचिंग मामले पर भी बोले तेजस्वी

उन्होंने कोचिंग संस्थानों से जुड़े कथित अनियमितताओं के मामले की सीबीआई जांच की मांग दोहराते हुए कहा कि सरकार को निष्पक्ष जांच के लिए केंद्र से अनुशंसा करनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके. इस दौरान उन्होंने रविवार को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं भी दीं. उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों की सुरक्षा और परीक्षा संचालन के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं, लेकिन प्रश्नपत्र लीक जैसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है.

महिलाओं को 1.90 हजार रुपए कब मिलेंगेः तेजस्वी

उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों को पर्याप्त परिवहन सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जातीं, जिससे उन्हें परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. तेजस्वी यादव ने राज्य में गरीबों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई, महंगाई, पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और महिलाओं से जुड़े वादों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सरकार को जनता के बुनियादी मुद्दों पर जवाब देना चाहिए और गरीबों, किसानों, महिलाओं तथा युवाओं के हितों को प्राथमिकता देनी चाहिए. महिलाओं को 1.90 हजार रुपए कब मिलेंगे.

Advertisement

खान सर Vs रोशन आनंद सर विवाद भी बोले तेजस्वी

तेजस्वी ने आगे कहा कि महिलाओं को 1 लाख 90 हजार कब मिलेंगे. ये सवाल पूछने पर सुरक्षा और घर छीनी जाती है. खान सर और रोशन आनंद के बीच चल रहे विवाद पर भी तेजस्वी यादव ने अपनी बातें रखी. उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार दोषियों पर कार्रवाई करने में विफल है निर्दोषों पर कार्रवाई हो रही है. नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि शिक्षक रोशन आनंद की मांगों को हमने मुख्यमंत्री के पास रखा है. घटना में जो भी दोषी है उन पर सख्त कार्रवाई होगी. 

यह भी पढ़ें - पुलिसकर्मियों पर FIR, CBI जांच की मांग... भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

यह भी पढे़ं - एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी क्यों युवाओं के बीच थे लोकप्रिय, पढ़ाई के साथ कौन से मुद्दे उठाए

Featured Video Of The Day
एनकाउंटर या मर्डर? CM सम्राट ने दिए जांच के आदेश !
Topics mentioned in this article
Bharat Tiwari Ara
Bharat Tiwari Encounter
Bharat Tiwari Encounter Case Bihar
Tejasvi Yadav
Tejasvi Yadav News