क्या गुल खिलाएंगे तेज प्रताप? ताबड़तोड़ कर रहे बैठक, अखिलेश से बात कर बोले- लड़ाई में अकेला नहीं, वीडियो भी डाला

बिहार अब चुनावी मोड में आ चुका है. सभी राजनीतिक दलें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी है. नेता भी अपनी-अपनी तैयारी में लगे हैं. हाल ही में राजद से 6 साल के लिए निष्कासित किए गए तेज प्रताप यादव भी अपनी तैयारियों में जुटे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • तेज प्रताप यादव पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद अकेले हैं।
  • बुधवार को उन्होंने यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव से फोन पर बातचीत की.
  • साथ ही तेज प्रताप यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ कई बैठकें भी की.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव क्या करेंगे? बिहार विधानसभा चुनाव में तेज प्रताप यादव की भूमिका क्या होगी? कथित गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव के साथ रिश्ते सार्वजनिक होने के बाद तेज प्रताप यादव के सियासी भविष्य पर सवालिया निशान लग रहे हैं. पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप बिल्कुल अकेले नजर आ रहे हैं. लेकिन वो इन सब विपरित परिस्थितियों के बाद भी पूरी हिम्मत में हैं. बुधवार को तेज प्रताप यादव की यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के साथ फोन पर बातचीत हुई. 

पटना में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की

तेज प्रताप यादव ने खुद से एक्स पर पोस्ट लिखते हुए बताया कि अखिलेश यादव से बात हुई. बाद में इसका वीडियो भी सामने आया. अखिलेश यादव से हुई बातचीत के अलावा तेज प्रताप यादव पटना में अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी कर रहे हैं. बुधवार को भी उन्होंने कई बैठकें की. 

पटना में तेज प्रताप यादव की बैठक.

पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद भी तेज प्रताप की बढ़ती सक्रियता यह बता रही कि वो चुप तो नहीं बैठेंगे. अब देखना होगा कि तेज प्रताप बिहार चुनाव में क्या गुल खिला पाते हैं?

अखिलेश यादव के साथ हुई बातचीत का वीडियो आया सामने

बुधवार को UP के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से तेज प्रताप यादव की वीडियो कॉल पर लंबी वार्ता हुई. इस दौरान बिहार के राजनीतिक हालातों पर भी चर्चा हुई. तेज प्रताप ने ट्वीट कर कहा है कि अखिलेश जी हमेशा से ही मेरे दिल के काफी करीब रहे है और आज जब मेरा हालचाल लेने के लिए उनका अचानक से कॉल आया तो ऐसा लगा जैसे मैं अपने इस लड़ाई में अकेला नही हूँ..

Advertisement

पटना में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की तस्वीर एक्स पर पोस्ट करते हुए तेज प्रताप यादव ने लिखा- बैठकों का दौर जारी है, जनता का प्यार अगर साथ है तो हर हालात और कठनाइयों का सामना पूरी हिम्मत से करने की एक अलग शक्ति मिलती. 

Advertisement

'मेरी खामोशी को कमजोरी समझने की भूल नहीं करें' 

इससे पहले 19 जून को तेज प्रताप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- मेरी खामोशी को मेरी कमजोरी समझने की भूल करने वालों, ये मत समझना कि मुझे तुम्हारी साजिशों का पता नहीं. शुरुआत तुमने किया है अंत मैं करूंगा. झूठ और फरेब के बनाए इस चक्रव्यूह को तोड़ने जा रहा हूं. तैयार रहना सच सामने आने वाला है. मेरी भूमिका मेरी प्यारी जनता और माननीय सर्वोच्च न्यायालय तय करेगा, कोई दल या परिवार नहीं.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Ghaziabad Surya Murder Case: बकरीद पर क्यों किया सूर्या का क़त्ल! | NDTV India