सूरजभान, रमा, राजबल्लभ... बिहार के वो 6 बाहुबली नेता जिनके बेटों की हादसों में हुई असामयिक मौत

जदयू के बाहुबली नेता राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के बेटे अखिलेश की हादसे में मौत हो गई. अखिलेश थार से कहीं जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी ताड़ के पेड़ से टकराई, इस हादसे में वो मामूली रूप से घायल हुए, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उनकी मौत हो गई.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
बिहार के वो बाहुबली नेता, जिनके बेटों की हुई असामयिक मौत.
पटना:

जनता दल यूनाइटेड के बाहुबली नेता और पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव के बेटे अखिलेश की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. अखिलेश यादव गुरुवार के दोपहर बारह बजे नवादा के पथरा इंग्लिश गांव स्थित आवास से थार गाड़ी को निकाल रहे थे, तभी वह गाड़ी एक ताड़ के पेड़ से टकरा गई, घटना में अखिलेश घायल हो गए. उन्हें बाहरी ज़ख्म ज्यादा नहीं थे लेकिन अंदरूनी चोटें ज्यादा आयी थी. परिजन उन्हें लेकर नजदीकी अस्पताल लेकर गए, यहां चिकित्सक उनकी चोट की गंभीरता को नहीं समझ सके. और सही इलाज नहीं हुआ. करीब 6 घंटे बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी, तब परिजन उन्हें लेकर पटना के मेदांता अस्पताल आए लेकिन यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

हादसे में बेटे को खोने के बाद लोगों के बीच घिरे राजबल्लभ यादव.

हादसे के बाद खुद गाड़ी चलाकर घर आए थे अखिलेश

पूर्व मंत्री राज्बल्लभ प्रसाद ने बताया कि घटना के समय मामूली चोट जैसी थी. अखिलेश खुद गाड़ी से चलकर आया और कुर्सी पर बैठा. कोई बाहरी जख्म नहीं था. उसके सीने में सिर्फ रेड जैसा चिन्ह था. इलाज के लिए धर्मशिला अस्पताल ले जाया गया, जहां वह खुद से सीढ़ियां चढ़ी थी. इसके बाद इलाज किया गया. इसलिए चिकित्सकों को उनकी चोट का अंदाजा नहीं लगा. 

राजबल्लभ यादव के बेटे की थार, इस मामूली हादसे में उनकी जान चली गई.

राजबल्लभ यादव इकलौते नहीं हैं जिन्होंने अपने बेटे को सड़क दुर्घटना में खोया है. बाहुबली नेता सूरजभान सिंह, रमा सिंह, दिनेश सिंह सबके बेटों की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है. इसके अलावा हुलास पांडे, प्रहलाद यादव के बेटे भी असमय काल के गाल में समा गए. 

वैशाली के पूर्व सांसद रमा सिंह के इकलौते बेटे की इलाहाबाद में हुई थी मौत

बाहुबली नेता और पूर्व सांसद रमा सिंह के बेटे की मौत इलाहाबाद में सड़क दुघर्टना में 28 मई 2017 को हो गयी थी.  32 साल के राजीव रमा सिंह के इकलौते बेटे थे, वे बैंक में अधिकारी थे. 2016 में ही उनकी शादी हुई थी. वे खुद से अपनी होंडा सिटी कार ड्राइव कर रहे थे. एक दूसरी गाड़ी को ओवरटेक करने के दौरान उनकी कार पलट गई. और इस दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी.

Advertisement

सूरजभान सिंह के बेटे की नोएडा में हादसे में हुई थी मौत

पूर्व सांसद बाहुबली सूरजभान सिंह और मुंगेर की पूर्व सांसद वीणा देवी के बेटे आशुतोष की मौत 27 अक्टूबर 2018 को रोड एक्सीडेंट में हुई थी. आशुतोष नोएडा में एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे. उनकी कार एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकड़ा गई थी. इस दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी. आशुतोष शारदा यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे. आशुतोष की जब मौत हुई तब उनकी मां वीणा देवी मुंगेर से सांसद थी. 

दिनेश सिंह के बेटे राहुल राज 

जदयू के विधान पार्षद दिनेश सिंह और वैशाली सांसद वीणा देवी के बेटे राहुल राज की 2024 के सितंबर महीने में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. घटना मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के पास हुई थी. वे अपनी बुलेट बाइक से कहीं जा रहे थे. पुलिस के मुताबिक करीब 90-100 की स्पीड में ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक किसी दूसरी गाड़ी की चपेट में आ गई. हालांकि सांसद वीणा देवी ने हत्या की आशंका जाहिर की थी. 

Advertisement

हुलास पांडे के नाबालिग बेटे की मौत

इसके अलावा बाहुबली नेता हुलास पांडे और सूर्यगढ़ा से राजद के विधायक रहे प्रहलाद यादव के बेटे भी असमय काल के गाल में समा गए. 4 अगस्त 2023 को पहले यह खबर आई थी कि पूर्व MLC हुलास पांडे के नाबालिक बेटे ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है. बाद में हुलास पांडे ने आवेदन देकर बताया था कि उनके बेटे की मौत बाथरूम में गिरने से हुई थी. वहीं प्रहलाद यादव के बेटे विनय की मौत भी रूबन अस्पताल में हो गई थी. वे बुखार से पीड़ित थे.

यह भी पढ़ें - 

Featured Video Of The Day
Israel को Missile Surprise की धमकी देने वाले Iran Officer Ali Mohammad Naini की Airstrike में मौत