नालंदा जिले में आरसीपी सिंह के समर्थक को गोली मारी, गंभीर जख्मी

सिलाव थाना क्षेत्र के धरहरा गांव में प्रगति उर्फ पिंटू को गोली मारी गई, अस्पताल में भर्ती किया गया

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
नालंदा जिले में आरसीपी सिंह के समर्थक प्रगति उर्फ पिंटू गोली लगने से जख्मी हो गए.
पटना:

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के समर्थक को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया है. उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है. घटना सिलाव थाना क्षेत्र के धरहरा गांव में हुई. वहां राजनंदन प्रसाद के पुत्र कुमार प्रगति उर्फ पिंटू को गोली मारी गई है. 

पिंटू को गोली लगने के बाद उसे उसका परिवार स्थानीय ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है. 

जख्मी पिंटू ने बताया कि वह अपने घर के पास खड़ा था. इसी दौरान सलन महतो आया और कहा तुमने आरसीपी सिंह का कार्यक्रम अपने यहां क्यों कराया और उसके कार्यक्रम में क्यों जाते हो. तुमको जान से मार देंगे. इसके बाद पिस्तौल निकालकर गोली मार दी. 

बताते चलें कि धरहरा गांव में कुछ दिन पूर्व आरसीपी सिंह का कार्यक्रम हुआ था. उसी दिन से जेडीयू समर्थक सलन महतो से विवाद चल रहा था. आज भी पिंटू आरसीपी सिंह के कार्यक्रम से लौटा था. इसी खुन्नस में गोली मारी गई है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Jabalpur Cruise Accident: 9 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? | Bargi Dam Tragedy | Dekh Raha Hai India
Topics mentioned in this article