ब‍िहार: वंदे भारत एक्‍सप्रेस सह‍ित 3 ट्रेनों में पथराव, कोच के शीशे टूटे; बाल-बाल बचे यात्री

पथराव की वजह से यात्र‍ियों में हड़कंप मच गया. आरपीएफ मामले की जांच में जुट गई, CCTV फुटेज खंगाला जा रहा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
वंदे भारत ट्रेन में पथराव कर दिया.

सोनपुर मंडल के मुजफ्फरपुर जंक्शन और रामदयालु नगर स्टेशन के बीच वंदे भारत एक्‍सप्रेस सह‍ित तीन ट्रेनों में पथराव हुआ, जिसमें तीनों ट्रेनों के कोच के शीशे आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं. ट्रेन में बैठे यात्र‍ी दशहत में आ गए. खिड़की के पास बैठे यात्री बचने के ल‍िए इधर-उधर भागने लगे. यात्र‍ियों ने रेलवे और आरपीएफ को इसकी सूचना दी.

तीनों ट्रेन के शीशे टूटे  

रविवार शाम ट्रेन नंबर-26501 पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 15550 इंटरसिटी और ट्रेन नंबर 14006 लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव क‍िया गया. तीनों ट्रेन के कोच के शीशे आंशिक रूप से टूट गए. आशंका जताई जा रही है क‍ि रेलवे लाइन किनारे खेल रहे बच्चों के द्वारा पत्थरबाजी की गई है. सूचना मिलते ही सोनपुर मंडल के आरपीएफ की टीम मामले की जांच में जुट गई है. 

जांच में जुटा रेलवे प्रशासन 

एक के बाद एक तीन ट्रेनों पर हुई पत्थरबाजी को लेकर रेल प्रशासन के बीच हड़कंप मच गया है. रेलवे पुलिस पता लगाने में जुटी है कि पटरी के किनारे खेल रहे बच्चों ने पथराव किया या फिर किसी असामाजिक तत्वों ने क‍िया.ट्रेन के सुरक्षा को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं. मामले को लेकर मुजफ्फरपुर के रेलवे SP बीना देवी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया. 

यह भी पढ़ें: सासाराम से पटना जा रही पैसेंजर ट्रेन धू-धू कर जलने लगी, जान बचाने के ल‍िए इधर-उधर भगाने लगे यात्री

Advertisement
Featured Video Of The Day
Cockroach Janata Party का प्रदर्शन, FIR के बाद Khan Sir कहां गायब? | Bharat Ki Baat Batata Hoon