सीएम सम्राट चौधरी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गायक चढ़ा पुलिस के हत्थे, घर पर हुई छापेमारी

वीडियो में आरोपी सिंगर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ बेहद अमर्यादित, अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा था और उन्हें सरेआम गाली दे रहा था. वीडियो के सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सिंगर चुन्न लाल यादव गिरफ्तार
Bihar News:

बिहार के जहानाबाद से इस वक्त की एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां सूबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करना भारी पड़ा. दरअसल एक भोजपुरी सिंगर ने सम्राट चौधरी के खिलाफ अभद्र रूप से टिप्पणी की थी. वहीं जांच के बाद पुलिस ने मुख्यमंत्री को गाली देने और उनकी छवि धूमिल करने के आरोप में आरोपी गायक चुन्नू लाल यादव उर्फ निर्भय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. पटना साइबर थाने की मुस्तैदी और जहानाबाद पुलिस के ज्वाइंट एक्शन के बाद यह बड़ी कामयाबी मिली है.

वीडियो आने के बाद पुलिस में मचा हड़कंप

पूरा मामला मखदुमपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव का है, जहां बीते मंगलवार (26 मई) को सोशल मीडिया पर मगध क्षेत्र के एक जाने-माने सिंगर और गीतकार चुन्नू लाल यादव का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था. इस वीडियो में आरोपी सिंगर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ बेहद अमर्यादित, अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा था और उन्हें सरेआम गाली दे रहा था. वीडियो के सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

छापेमारी कर पुलिस ने सिंगर को पकड़ा

मुख्यमंत्री की गरिमा और छवि के साथ खिलवाड़ करने के इस प्रयास पर पटना साइबर थाने की पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और सुसंगत धाराओं के तहत FIR दर्ज की. मामला दर्ज होते ही पुलिस एक्शन मोड में आ गई और आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई. ​इसके बाद, जहानाबाद पुलिस और साइबर सेल की टीम ने आरोपी सिंगर चुन्नू लाल यादव के पैतृक गांव श्रीपुर गांव में छापेमारी की. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से ही धर दबोचा. 

इस संबंध में घोसी एसडीपीओ कृति कमल ने बताया कि मंगलवार को सोशल मीडिया पर मगध क्षेत्र के एक सिंगर एवं गीतकार के द्वारा मुख्यमंत्री के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी एवं गाली देने का एक वीडियो वायरल किया गया था. यह मुख्यमंत्री की छवि को धूमिल करने एवं उनकी गरिमा के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास किया गया था. इस संबंध में पटना साइबर थाने की पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था. एफआईआर दर्ज होने के बाद आज आरोपी को उसके पैतृक गांव श्रीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः Bihar: थाना बना दबंगई का अड्डा! बेटी की हत्या पर सवाल पूछने पर महिला को मुखिया ने पुलिस के सामने धमकाया

Featured Video Of The Day
खंडहर गाजा में कैसे मन रही है बकरीद, 1 किलो मांस तक नहीं खरीद पा रहे मुस्लिम