फेसबुक पर प्यार के बाद लड़के से शादी करने 100 KM दूर पहुंची नाबालिग लड़की, पहले से कर चुकी है 2 शादियां

शेखपुरा में नाबालिग लड़के-लड़की के बीच प्यार और फिर शादी की जिद का मामला तूल पकड़ गया. दोनों परिवार के लोग भी आमने-सामने हो गए और फिर पुलिस की समझाइश के बाद मामला सुलझा. पढ़िए रंजन कुमार की रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फेसबुक पर बातचीत और फिर शेखपुरा के लड़के-लड़की में प्यार.

बिहार के शेखपुरा जिला में नाबालिग लड़की शादी की जिद पर अड़ गई. फेसबुक पर बातचीत के दौरान उसे एक लड़के से प्यार हो गया. लड़की प्रेमी पर शादी का दवाब डालने लगी और 100 किमी का सफर तय कर उसके घर पहुंच गई. काफी समझाइश के बाद भी लड़की जब नहीं मानी तो मामला थाने तक पहुंच गया. बताया जा रहा है कि लड़का भी नाबालिग है. लड़की के घर पहुंचने के बाद दोनों परिवार के सदस्यों में भी काफी देर तक बहस हुई. फिर पुलिस ने दखल दिया और मामला शांत कराया.

पुलिस ने प्रेमी जोड़े को हिरासत में लिया

जानकारी के अनुसार, युवती पटना जिला में घोसवरी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है. युवती शेखपुरा में कोरमा क्षेत्र के एक गांव में पहुंच गई और प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ गई. लड़के के परिवारवालों ने उसे समझाया तो उसने काफी ड्रामा किया. काफी देर तक हाई-वोल्टेज ड्रामा ड्रामा चलता रहा. सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर कोरमा थाना ले गई. 

गांव में जुट गई भीड़

बताया गया कि सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों की पहचान हुई थी. धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और दोनों के बीच प्यार हो गया. फिर एक दिन नाबालिग अचानक ही युवक के घर पहुंच गई और शादी करने की जिद पर अड़ गई. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई. काफी देर तक गांव में अफरा-तफरी और तनाव की स्थिति बनी रही.

प्रेमी जोड़े और दोनों परिवार से पुलिस ने की समझाइश 

ग्रामीणों ने बताया कि युवती पहले से शादीशुदा है और उसकी दो शादियां हो चुकी हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिसकर्मियों ने प्रेमी जोड़े के साथ ही दोनों परिवार के सदस्यों से भी बात की. फिलहाल, इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं हुई. जांच के बाद ही पूरी तरह सच सामने आएगा. 

Advertisement

यह भी पढ़ेंः अजमेर में जलती स्कॉर्पियो में 4 की मौत, पूर्व सरपंच के परिवार को बेटे ने ही खत्म कर डाला, 5 वजहों ने खोली पोल

Featured Video Of The Day
Kucherita Kukreti | West Bengal Politics: TMC नेताओं की पिटाई पर संग्राम! | Bengal Breaking News