बक्सर में पुल की रेलिंग तोड़ गंगा नदी में जा गिरी स्कॉर्पियो, 5 लोग थे सवार

बिहार से उत्तर प्रदेश की ओर जा रही एक स्कार्पियो उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जब गंगा नदी के ऊपर बने पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए गंगा नदी में जा गिरी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

बिहार के बक्सर में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां वीर कुंवर सिंह सेतु पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गंगा नदी में गिर गई. स्कॉर्पियो बक्सर की तरफ आ रही थी, तभी पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में जा गिरी इस हादसे में 5 लोगों के डूबने की आशंका है और प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है.

जानकारी के अनुसार बिहार से उत्तर प्रदेश की ओर जा रही एक स्कार्पियो उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जब गंगा नदी के ऊपर बने पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए गंगा नदी में जा गिरी. यह घटना करीब रात के 8.30 के आस पास की है. प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो उसमें करीब पांच लोग सवार थे और आठ 8:30 बजे के बीच किया घटना बताई जा रही है.

हालांकि, अभी इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई कि स्कार्पियो में कितने लोग सवार थे. साथ ही यह भी पता नहीं चल पाया है कि ये लोग कहां से आ रहे थे. घटना के बाद प्रशासन के द्वारा बचाव कार्य किया जा रहा है. स्थानीय गोताखोर की मदद से गंगा में समाई स्कार्पियो को खोजने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि इस घटना को लेकर लोगों में काफी रोश भी देखा जा रहा है.

इससे पहले महाराष्ट्र के रत्नागिरी के खेड़ के पास मुंबई-गोवा हाईवे पर जगबूदी नदी के पुल से एक तेज रफ्तार कार 100-150 फीट नीचे गिर गई, जिससे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. 

Advertisement

बक्सर से पुष्पेंद्र की रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: तेल में आग लगाएगा ईरान? America करेगा Pakistan पर अटैक? | Sucherita Kukreti | Trump