'जगह है 15 की, बिठा देते हैं 25!'- बिहार में पलटी स्कूल वैन, 1 बच्ची की मौत, कई की हालत गंभीर

बिहार के नवादा जिले में स्कूली वैन बेकाबू होकर सड़क से लगभग 20 फीट नीचे जा गिरी जिसमें एक बच्ची की जान चली गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
वैन कई बार पलटी खाने के बाद नीचे जा गिरी
NDTV

बिहार के नवादा जिले के गोविंदपुर प्रखंड में सोमवार,  13 अप्रैल को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में एक स्कूली वाहन के पलटने से एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि 20 से 25 बच्चे घायल हो गए. हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. उन्होंने आरोप लगाया कि वाहन में क्षमता से ज़्यादा बच्चों को बिठाया गया था और वह तेज़ गति से चलाया जा रहा था जिससे दुर्घटना हुई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है. 

चार बार पलटा वाहन

यह हादसा कमलापुर रोड पर हुआ, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से लगभग 20 फीट नीचे जा गिरा. गिरने के बाद वाहन चार बार पलटा, जिससे उसमें सवार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. इस हादसे में आयुषी कुमारी नाम की एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. 

घटना के समय पास में गेहूं की कटाई कर रहे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर वाहन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाया. ग्रामीणों की मदद से कई बच्चों की जान बच सकी. घायल बच्चों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. 

हादसे के बाद ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और कई बच्चों को बचाया
Photo Credit: NDTV

क्षमता से अधिक बच्चे बिठाने का आरोप

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह वाहन एक निजी स्कूल का था. उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चे सवार थे. उन्होंने बताया कि वाहन में जहां 12 से 15 बच्चों को बैठाने की अनुमति होती है, वहीं वाहन में 20 से 25 बच्चे बैठाए गए थे. उन्होंने यह भी कहा कि  वाहन तेज रफ्तार में चल रहा था, और हादसा इसी वजह से हुआ.

Advertisement

इधर, हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. लोगों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसी लापरवाही पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाए जाने चाहिए.

ये भी पढ़ें-: 

Featured Video Of The Day
West Bengal Election Results: बंगाल में BJP की प्रचंड जीत के बाद PM Modi क्या बोले? |Mamata Banerjee
Topics mentioned in this article