समस्तीपुर में आग का तांडव: झोपड़ी में सो रहे थे मासूम जुड़वां भाई, 1 की जिंदा जलकर मौत, दूसरा किस्मत से बचा

अचानक उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया. जब तक परिजन कुछ समझ पाते, तब तक आग ने श्याम को अपनी चपेट में ले लिया. वहीं उसका भाई किसी तरह बाहर निकाल लिया गया, जो अब भी डरा-सहमा अपने भाई को खोजती निगाहों से सबको देख रहा है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
समस्तीपुर में झोपड़ी में सो रहे 1 बच्चे की जिंदा जलकर मौत

बिहार के समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को एक झोपड़ी में लगी आग ने पलभर में खुशियों का संसार उजाड़ दिया. इस दर्दनाक अग्निकांड में पांच वर्षीय मासूम श्याम की झुलसकर मौत हो गई, जबकि उसका जुड़वां भाई किस्मत के सहारे मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया गया. इस घटना ने पूरे इलाके को गहरे शोक में डुबो दिया है. जानकारी के अनुसार, जब आग लगी, उस समय अशोक सदा के दोनों जुड़वां बेटे घर के अंदर मासूम नींद में सो रहे थे. किसी को अंदाजा भी नहीं था कि यह नींद श्याम के लिए हमेशा की नींद बन जाएगी.

आग की लपटों में जिंदा जल गया श्याम

अचानक उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया. जब तक परिजन कुछ समझ पाते, तब तक आग ने श्याम को अपनी चपेट में ले लिया. उसे बचाने की हर कोशिश नाकाम रही और वह आग की लपटों में हमेशा के लिए बुझ गया. वहीं उसका भाई किसी तरह बाहर निकाल लिया गया, जो अब भी डरा-सहमा अपने भाई को खोजती निगाहों से सबको देख रहा है. 

प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. इस अग्निकांड में एक बकरी भी जिंदा जल गई, जबकि घर में रखे कपड़े, बर्तन, नगद पैसे, अनाज और साइकिल समेत जीवन भर की छोटी-छोटी पूंजी राख में बदल गई. आग इतनी भयावह थी कि अशोक सदा, मनोज सदा, मोहन सदा, शिवचंद्र सदा, विकास सदा, सुधीर सदा, महेंद्र सदा, बैजनाथ सदा, प्रकाश सदा और राजेंद्र सदा सहित कई परिवारों के आशियाने पूरी तरह जलकर खाक हो गए. 

बच्चे की मौत से पूरे गांव में पसरा मातम

आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. तीन दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बहुत कुछ जल चुका था. सूचना पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह भी सदल-बल पहुंचे. पुलिस ने आग बूझने पर मासूम के शव को कब्जे में ले प्लास्टिक में पैक कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. पुलिस आग लगने के कारणों की गहन जांच कर रही है. एफएसएल की टीम ने भी पहुंच नमूने एकत्रित किये. बच्चे की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है. वहीं पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. (अविनाश कुमार के इनपुट के साथ)

Advertisement

यह भी पढ़ें-

मोतिहारी में जहरीली शराब लोगों तक कैसे पहुंची? 7 लोगों की मौत के बाद सामने आया सप्लाई का रूट

बिहार: भाई की हत्या का बदला लेने के लिए रची साजिश, खुद के पैर में मरवाई गोली; पुलिस के खुलासे ने चौंकाया

Advertisement
Featured Video Of The Day
US Pilot Rescue In Iran: ईरान का दावा – Operation Fail! Donald Trump बोले Mission Successful