पिस्टल तानी, बंधक बनाया और लूट लिए गहने-पैसे, जानें बिहार में 2 मिनट में 20 लाख की लूट की पूरी कहानी

बिहार में दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर एक ज्वेलरी शॉप को लूटने का मामला सामने आया है. यह घटना सारण जिले की है, जहां 6 बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप से 20 लाख रुपये की लूट कर ली.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • बिहार के सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में मोहम्मदपुर बाजार की ज्वेलरी शॉप से करीब बीस लाख रुपये की लूट हुई
  • छह बदमाश दो बाइक पर सवार होकर दुकान में घुसे और पिस्टल दिखाकर दुकानदार व ग्राहकों को धमकाया
  • बदमाशों ने फायरिंग कर अफरा-तफरी मचाई और सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी बोरे में भरकर फरार हो गए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
सारण:

बिहार के सारण से एक ज्वेलरी शॉप से रविवार को 20 लाख रुपये की लूट हो गई है. बताया जा रहा है कि दिनदहादे दो बाइक पर सवार होकर 6 बदमाश ज्वेलरी शॉप पहुंचे. दुकान में घुसते ही बदमाशों ने ग्राहकों और दुकानदारों को पिस्टल दिखाकर डराया. इसके बाद बोरे में चांदी-सोने की ज्वेलरी भरकर भाग निकले. दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने फायरिंग भी की. घटना मांझी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बाजार की है. 

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि तीन बदमाश दुकान के अंदर हैं. दो के हाथ में पिस्टल है. एक बदमाश पिस्टल के बल पर ग्राहकों को बंधक बनाए हुए है. वहीं, दो बदमाश जल्दी-जल्दी बोरे में ज्वेलरी भर रहे हैं. इस दौरान दुकान में मौजूद ग्राहक चिल्ला रहे हैं. दो मिनट में बदमाश सामान और ज्वेलरी लेकर भाग निकले.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि CCTV फुटेज मिला है, जिसके आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है.

दो बाइक से पहुंचे 6 बदमाश

दुकान के मालिक बृज बिहारी गुप्ता ने बताया कि दुकान में कुछ ग्राहक पहुंचे थे, उन्हें आभूषण दिखा रहे थे. इसी दौरान दो बाइक पर 6 बदमाश पहुंचे और गन पॉइंट पर लूटपाट की. दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई. लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे.

उन्होंने बताया कि 3 बदमाश दुकान में घुसे और दो गेट के पास खड़े थे. एक बदमाश बाइक के पास थे. अंदर घुसे एक बदमाश के पास बोरा था. हथियार का डर दिखाकर बदमाशों ने सोने-चांदी के जेवरात और नकदी को तेजी से बोरे में भर लिया और कुछ ही मिनटों में फरार हो गए.

पिस्टल दिखाकर लॉकर खुलवाया

बृज बिहारी के बेटे अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि दोपहर 12 बजकर 48 मिनट पर बदमाश दुकान में घुस आए और आते ही वहां मौजूद सभी लोगों पर पिस्टल तान दी. इसी दौरान एक बदमाश गाली देते हुए उनके पिता के पास पहुंचा और धमकी दी कि लॉकर खोलो, नहीं तो गोली मार देंगे.

Advertisement

उस समय उनके पिता की गोद में एक बच्चा था, जो डर से रोने लगा. वह बच्चे को लेकर बाहर जाने लगे तो बदमाशों ने पिस्टल तानकर उन्हें बाहर जाने से रोक दिया.

इसके बाद बाहर खड़ा एक बदमाश बोरा लेकर दुकान के अंदर आया. सभी बदमाशों ने मिलकर दुकान में रखे आभूषण और नकदी तेजी से बोरे में भरा और कुछ ही पलों में वहां से फरार हो गए. करीब 20 लाख रुपए के आभूषण और नकदी बदामाश अपने साथ ले गए.

Advertisement

सीसीटीवी फुटेज से पहचान में जुटी पुलिस

सदर SDPO राजकुमार ने बताया कि मोहम्मदपुर बाजार के ज्वेलर्स दुकान से लूट की घटना हुई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान कर रही है. आसपास के इलाकों में छापेमारी शुरू कर दी है. जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा.

(सारण से रंजीत विजय की रिपोर्ट)
 

Featured Video Of The Day
KGMU Bulldozer Action: लखनऊ KGMU की मज़ारें, विवाद जारी, एक नोटिस ख़त्म, दूसरा नोटिस कल | CM Yogi