राबड़ी देवी को मिला 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का नोटिस, जानें किस मंत्री को हुआ आवंटित

भवन निर्माण विभाग की ओर से कहा गया है कि यह फैसला पूरी तरह प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है और सरकारी आवास आवंटन से जुड़े निर्धारित नियमों के तहत लिया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
10 Circular Road Rabri Devi
Bihar News:

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को फिर से पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड सरकारी आवास को खाली करने का नोटिस दिया गया है. इससे पहले भी भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस भेज चुका है. वहीं पूर्व की नीतीश सरकार ने उन्हें 39 हार्डिंग रोड पर नया बंगला आवंटित किया था, लेकिन लालू परिवार उस बंगले में अब तक शिफ्ट नहीं हुआ है. बता दें, राजद के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी एवं परिवार के अन्य सदस्य बीते लगभग दो दशक से 10 सर्कुलर रोड आवास में रहते आए हैं. लेकिन अब सम्राट सरकार ने इस बंगले को दूसरे मंत्री को आवंटित कर दिया है.

नंदकिशोर राम को आवंटित हुआ 10 सर्कुलर रोड आवास

सम्राट सरकार ने पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास को मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित कर दिया है. भवन निर्माण विभाग द्वारा शुक्रवार (29 मई) को जारी आदेश के अनुसार बंगले का आवंटन नंद किशोर राम के नाम कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि बंगले पर नए वीवीआईपी नेमप्लेट लगाने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है.

नियमों के तहत फैसला

भवन निर्माण विभाग की ओर से कहा गया है कि यह फैसला पूरी तरह प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है और सरकारी आवास आवंटन से जुड़े निर्धारित नियमों के तहत लिया गया है. मंत्रियों को उनके पद के अनुरूप श्रेणीबद्ध सरकारी आवास दिए जाते हैं और इसी प्रक्रिया के तहत 10 सर्कुलर रोड का बंगला नंद किशोर राम को आवंटित किया गया है.

अधिकारियों ने यह भी बताया कि मंत्रियों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के सरकारी आवासों में इस तरह का फेरबदल पहले भी प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत होता रहा है.

Advertisement

फिलहाल पूरा लालू परिवार दिल्ली में मौजूद है. लेकिन भवन निर्माण विभाग की नोटिस से बिहार के सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है. इस घटना को सत्तापक्ष और विपक्ष के नेता अलग-अलग राजनीतिक नजरिए से देख रही है.

यह भी पढ़ेंः बिहार में मठ और मंदिरों की जमीन हड़पने वालों की अब खैर नहीं, राजस्व विभाग बनाएगी स्पेशल सेल

Advertisement
Featured Video Of The Day
पाकिस्तान के हनीट्रैप में फंसे जम्मू के करण की मां और बहन ने खोले बड़े राज़!