'बिहार नवनिर्माण यात्रा' पर निकले प्रशांत किशोर ने PM मोदी और CM नीतीश से क्या अपील कर डाली?

बिहार में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने 'बिहार नवनिर्माण यात्रा' शुरू की है. उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मकसद पुराने साथियों के साथ मिलकर रणनीति तैयार करना है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
प्रशांत किशोर. (फाइल फोटो)
IANS
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • जन सुराज पार्टी ने बिहार नवनिर्माण यात्रा की शुरुआत बगहा से प्रशांत किशोर के नेतृत्व में की है
  • यात्रा का उद्देश्य बिहार में एक मजबूत और जवाबदेह राजनीतिक विकल्प को जनता के बीच स्थापित करना है
  • यात्रा के जरिए पुराने साथियों से मिलना, नए सदस्यों को जोड़ना और संगठन को मजबूत बनाना है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बगहा:

बिहार विधानसभा चुनाव में खाता न खोल पाने वाली जन सुराज पार्टी अब 'बिहार नवनिर्माण यात्रा' निकाल रही है. जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने रविवार को बगहा से इस यात्रा की शुरुआत की. यात्रा की शुरुआत करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज का उद्देश्य बिहार में एक मजबूत, ईमानदार और जवाबदेह राजनीतिक विकल्प खड़ा करना है, जिसके लिए संगठन लगातार जनता के बीच जाकर काम कर रहा है.

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद भी जन सुराज जनता के बीच सक्रिय रूप से मौजूद है और 'बिहार नवनिर्माण अभियान'  के तहत हर जिले में संगठन को मजबूत करने का काम किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस यात्रा का मकसद पुराने साथियों से मिलना, नए लोगों को जोड़ना और संगठन के ढांचे को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाना है. 

उन्होंने साफ किया कि वे संगठन के साथियों के साथ मिलकर आगे की रणनीति तय करने और हर जिले में संगठन का पुनर्गठन करने के मकसद से इस यात्रा पर निकले हैं.

पीएम मोदी और सीएम नीतीश से क्या अपील?

प्रशांत किशोर ने चुनाव के दौरान महिलाओं को 2 लाख रुपये देने के वादे का जिक्र करते हुए कहा कि जन सुराज का संगठन घर–घर जाकर यह सुनिश्चित करेगा कि हर महिला को यह राशि मिले. उन्होंने कहा कि यदि सरकार यह वादा पूरा नहीं करती है, तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि यह घोषणा केवल चुनावी लाभ के लिए की गई थी.

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपील करते हुए कहा कि बिहार की महिलाओं को जल्द से जल्द 2–2 लाख रुपये की राशि दी जाए. उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि सरकार इस वादे को पूरा नहीं करती है, तो जन सुराज जनता के साथ मिलकर इस मुद्दे को मजबूती से उठाएगा.

RJD-कांग्रेस गठबंधन में दरार पर क्या कहा?

RJD–कांग्रेस गठबंधन में कथित दरार से जुड़े सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की जनता ने चुनाव में सभी की भूमिका तय कर दी है. उन्होंने कहा कि NDA को सरकार चलाने का जनादेश मिला है, RJD को विधानसभा में विपक्ष की भूमिका दी गई है, और जन सुराज को समाज के बीच रहकर जनता के मुद्दों पर काम करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. जन सुराज पूरी ईमानदारी के साथ उसी जिम्मेदारी को निभा रहा है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Delhi Crime News: दिल्ली के Peeragarhi Flyover पर कार में मिले 3 शव | Breaking News