ब‍िहार: जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, 3 पुल‍िसकर्मी घायल; 16 जामजद और 20 अज्ञात पर केस

पुल‍िसकर्म‍ियों पर ईंट-पत्‍थर चला द‍िए. इसके बाद उनके वाहन को पंचर द‍िया. फोर्स पहुंची तो आरोपी फरार हो गया. (जितेंद्र की रिपोर्ट)

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया.

बेतिया के नरकटियागंज शिकारपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मढिया गांव में मंगलवार को जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया गया. हमले में एक SI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज नरकटियागंज अनुमंडल अस्पताल में कराया गया है. पुलिस ने मामले में 16 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के ख‍िलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी.

जांच करने पहुंची थी पुलिस टीम 

मढिया गांव की पार्वती देवी ने शिकारपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर के सामने रास्ते पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है. साथ ही आरोप लगाया कि आरोपितों ने आम के चार पेड़ सहित आधा दर्जन पेड़ों को काट दिया है. एसआई रविशंकर प्रसाद पुलिस टीम के साथ मामले की जांच करने गांव पहुंचे थे. पुलिस टीम कटे हुए पेड़ों की वीडियोग्राफी कर रही थी, और संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही थी. इसी दौरान दूसरे पक्ष की महिला और पुरुष लाठी-डंडों के साथ वहां पहुंच गए और पुलिस के साथ बदसलूकी शुरू कर दी.

पुलिस की गाड़ी को किया पंचर  

आरोप है कि हमलावरों ने महिला गार्ड संध्या कुमारी से मोबाइल छीन लिया, और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट की. इसके बाद ईंट-पत्थर भी चलाए गए, जिसमें एसआई रविशंकर प्रसाद, गार्ड संध्या कुमारी और अभिषेक कुमार घायल हो गए. हमलावरों ने पुलिस वाहन के पहिए में कील ठोककर उसे पंचर भी कर दिया.  

एक आरोपी को किया गिरफ्तार 

शिकारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया की मामले में पुलिस ने एक आरोपित मदन राम को गिरफ्तार कर लिया है. 16 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, और अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बकरीद पर क्या अपने फ्लैट के अंदर दे सकते हैं कुर्बानी? नगर निगम और RWA के इन 4 नियमों को पढ़ लीजिए

Featured Video Of The Day
गले में नोटों की माला डाले थिरकते दिखे Pune Porsche हादसे के आरोपी, दो इंजीनियरों की ली थी जान