हरियाणा महिला आयोग ने पवन सिंह को नोटिस भेज किया तलब, को-स्टार अंजलि राघव की शिकायत पर कार्रवाई

हरियाणा महिला आयोग ने भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह को नोटिस भेज कर तलब किया. दरअसल पवन सिंह की कोस्टार अंजलि राघव ने हरियाणा महिला आयोग को शिकायत देकर इस मामले में कार्यवाही के लिए शिकायत दी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पवन सिंह को मिला नोटिस
Haryana/Bihar:

भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता और गायक पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हालांकि पवन सिंह की आगामी फिल्म को लेकर चर्चा है. लेकिन दूसरी ओर पवन सिंह और पत्नी ज्योति सिंह के तलाक का मामला भी सुर्खियों में हैं. इस बीच पवन सिंह की परेशानी तब और बढ़ गई है जब उन्हें हरियाणा महिला आयोग द्वारा नोटिस भेजकर तलब किया गया है. बताया जा रहा है कि पवन सिंह की कोस्टार अंजलि राघव ने उनके खिलाफ महिला आयोग में शिकायत दर्ज करवाई है.

2 अप्रैल को पेश होने का आदेश

खबरों के मुताबिक, हरियाणा महिला आयोग ने भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह को नोटिस भेज कर तलब किया. दरअसल पवन सिंह की कोस्टार अंजलि राघव ने हरियाणा महिला आयोग को शिकायत देकर इस मामले में कार्यवाही के लिए शिकायत दी है. हरियाणा महिला आयोग ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पवन सिंह ओर अंजलि राघव को आगामी 2 अप्रैल को फरीदाबाद में जन सुनवाई के दौरान पेश होने के लिए कहा है. 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, अंजलि राघव ने कई महीने पहले लखनऊ के एक कार्यक्रम में पवन सिंह द्वारा खुद को बैड टच किए जाने ओर अब उसका वीडियो अपने सहयोगियों द्वारा जबरदस्ती वायरल करवाने के खिलाफ यह शिकायत दी है. 

बता दें, पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच पहले से तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है. गौरतलब है कि ज्योति सिंह ने अपनी सात साल की शादी के दौरान मानसिक और आर्थिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं और साथ ही भरण-पोषण की मांग भी की है. हालांकि 11 फरवरी को फैमिली कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान उन्होंने कोर्ट को बताया था कि वे अपने पति के साथ ही रहना चाहती हैं और तलाक की अर्जी से सहमत नहीं हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः Exclusive: ‘कास्टिंग को रिप्लेस नहीं किया जा सकता': धुरंधर को लेकर मुकेश छाबड़ा की खास बातचीत

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Bihar New CM | पहले कैसा Bihar, अब कैसा में उलझी डिबेट तभी.. | Sawaal India Ka