कहने पर भी पानी नहीं पिलाया तो पेट में मार दिया चाकू, वारदात के 2 घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंची बिहार पुलिस!

सगे संबंधियों की तरह उठने-बैठने वाले दो दोस्तों के बीच आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक ने दूसरे के पेट में चाकू उतार दिया? पढ़ें गोविंद कुमार की यह रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बाढ़: पानी नहीं देने पर शराबी ने युवक के पेट में मारा चाकू, हालत गंभीर
NDTV Reporter

Bihar Crime News: बिहार की राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक वारदात सामने आई है. नशे की हालत में धुत्त एक युवक ने सिर्फ इसलिए दूसरे युवक के पेट में चाकू घोंप दिया क्योंकि उसने उसे पीने के लिए पानी नहीं दिया था. गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए पटना के PMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल की पहचान राणाबीघा निवासी 26 वर्षीय राजीव सिंह के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि घटना के समय वे घर की छत पर सो रहे थे. तभी अचानक नीचे से शोर सुनाई दिया. जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि राजीव खून से लथपथ पड़ा है और गांव का ही विकास सिंह हाथ में चाकू लिए भाग रहा है.

दोस्ती पर भारी पड़ा नशा

राजीव के मामू ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि राजीव और विकास के बीच पहले से कोई विवाद नहीं था. दोनों अक्सर साथ में उठते-बैठते थे. लेकिन घटना के वक्त विकास शराब के नशे में था. उसने राजीव से पानी मांगा, और मना करने पर वह गाली-गलौज और मारपीट करने लगा. इसी दौरान विकास ने अचानक चाकू निकाला और राजीव के पेट में घोंपकर फरार हो गया.

'2 घंटे तक नहीं पहुंची पुलिस'

इस गंभीर वारदात ने बिहार पुलिस की मुस्तैदी और डायल 112 की दावों की पोल खोल दी है. पीड़ित परिजनों का गंभीर आरोप है कि घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन 2 घंटे बीत जाने के बाद भी न तो डायल 112 की टीम पहुंची और न ही स्थानीय थाने से कोई पुलिसकर्मी मौके पर आया. मजबूरन परिजन खुद थाने पहुंचे, जहां उन्हें अस्पताल जाने की नसीहत देकर टाल दिया गया. पुलिस की इस लेट-लतीफी को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है.

Advertisement

हालत नाजुक, PMCH रेफर

राजीव को परिजनों ने आनन-फानन में बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए PMCH (पटना) रेफर कर दिया है. फिलहाल आरोपी विकास सिंह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और उसकी तलाश जारी है.

थानाधिकारी ने कही ये बात

SHO ब्रज किशोर सिंह ने कहा कि मामूली विवाद को लेकर दोनों में झड़प और चाकूबाजी हुई है. परिजनों ने पुलिस पर 2 घंटे लेट पहुंचने के जो आरोप लगाए हैं वो गलत हैं. वे खुद सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे.

Advertisement

ये भी पढ़ें:- भारत में नेपाल की गाड़ियों को पेट्रोल-डीजल देना बंद, बॉर्डर के पास पेट्रोल पंप को लेकर प्रशासन का फैसला

Featured Video Of The Day
Washington Hotel Firing: जिस वॉशिंगटन होटल में Trump थे मौजूद वहां कैसे हुई फायरिंग? | Breaking