पटना में गुरुवार (14 मई) शाम 7 बजे एक मसाला कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. गुरुवार (14 मई) को सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मुसल्लहपुर हाट के पीछे में पिंटू (25) उर्फ बड़का को गोली मार दी. उसे इलाज के लिए पटना स्थित पीएमसीएच हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. हत्या की साजिश को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब पूरे शहर में ब्लैकआउट था. पिंटू के मर्डर के बाद बदमाश भी मौके से भागने में सफल हुए. पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है.
सिर में बेहद करीब से मारी गोली
संभावना जताई जा रही है कि बदमाश मॉकड्रिल के इंतजार में ही बैठे थे. शहर में शाम करीब 7 बजे बिजली की सप्लाई बंद की गई थी. इसी अंधेरे का फायदा उठाकर अपराधियों ने फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए. कारोबारी के सिर में बेहद करीब से गोली मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा.
6 जिलों में ब्लैकआउट
बिहार में पटना समेत 6 जिलों में गुरुवार को ब्लैकआउट किया गया. शाम 7 बजे से 7:15 बजे के बीच मॉकड्रिल की गई. एयर रेड वार्निंग, रेस्क्यू ऑपरेशन और इमरजेंसी रिस्पॉन्स जैसे अभ्यास शामिल थे. जहां एक और प्रशासन मॉकड्रिल में जुटा था, वहीं घात लगाकर बैठे बदमाशों ने 15 मिनट के दौरान ही साजिश को अंजाम दे दिया. अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश मौके से भी फरार हो गए.
यह भी पढ़ेंः कटिहार में नाबालिग बच्चों को गमछे से बांधकर लाया गया अस्पताल, वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल














