पटना: मायके में रह रही थी पत्नी, दामाद ने ससुराल में घुसकर की मारपीट और बाइक-ऑटो फूंका

बिहार में पटना के फुलवारी शरीफ में एक दामाद की ससुराल में घुसकर मारपीट और बाइक फूंकने की सनसनीखेज वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है. पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है. फुलवारी से गौरव कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फुलवारी शरीफ में एक दामाद की ससुराल में घुसकर मारपीट और बाइक फूंकने की सनसनीखेज वारदात की है.

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र से पारिवारिक विवाद का एक ऐसा खौफनाक मामला सामने आया है. जहां एक सिरफिरे दामाद ने अपने साथियों के साथ मिलकर न केवल ससुराल में घुसकर उत्पात मचाया बल्कि वहां खड़ी बाइक और ऑटो को आग के हवाले कर दिया और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी.

विवाद जो हिंसा में बदल गया

पीड़िता के अनुसार उनकी बेटी की शादी वर्ष 2019 में आदित्य राज से हुई थी. शादी के कुछ समय बाद से ही दामाद और ससुराल पक्ष के बीच अनबन शुरू हो गई थी. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मामला न्यायालय तक जा पहुंचा और बेटी अपने मायके में रहने लगी.

दिनदहाड़े घर में घुसकर की आगजनी

घटना 28 अप्रैल 2026 की दोपहर करीब 1:30 बजे की है. आरोप है कि आदित्य राज अपने कुछ दोस्तों के साथ हथियारबंद होकर ससुराल पहुंचा. घर में घुसते ही उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर तोड़फोड़ पर उतारू हो गया. हैवानियत यहीं नहीं रुकी आरोपी ने घर के परिसर में खड़ी मोटरसाइकिल और ऑटो को आग लगा दी जिससे अफरा-तफरी मच गई. जिससे घर में भी आग लग गई

जान से मारने की धमकी और दहशत

पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि आरोपी और उसके साथियों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और केस वापस लेने के लिए दबाव बनाया. जाते-जाते आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है जिससे पीड़ित परिवार गहरे सदमे और भय में है.

Advertisement

पुलिस की कार्रवाई और जांच

फुलवारी शरीफ थाना पुलिस ने लिखित शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और जले हुए वाहन व अन्य क्षतिग्रस्त सामानों के साक्ष्य एकत्र किए हैं. थाना प्रशासन का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है और दोषियों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

यह भी पढ़ें- रणथंभौर: फर्जी टिकट पर टाइगर सफारी कराने वाले दो गाइडों पर गिरी गाज, लेकिन 'दोषी' गार्ड पर अधिकारी मेहरबान?

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Modi-Meloni Meeting: 'मेलोडी' से किसे लगी 'मिर्ची'? | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article