पटना: शादी के सिर्फ 2 महीने बाद ससुर ने बहू को मारकर 10 फीट गहरे गड्ढे में दफनाया! पुलिस ने खोद निकाला शव

रूपा के परिजनों का कहना है कि उनके दामाद ने एक बार खुद ससुर द्वारा मारपीट की बात कबूली थी, जिसका विरोध करने पर उसके साथ भी मारपीट हुई थी. पढ़ें गौरव कुमार की यह रिपोर्ट.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बिहार पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गड्ढा खोदकर शव को बरामद कर लिया है.
NDTV Reporter

Bihar News: बिहार के नौबतपुर से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर रूह कांप जाए. एक नवविवाहिता, जिसकी शादी को अभी ठीक से दो महीने भी नहीं हुए थे, उसे मौत के घाट उतार दिया गया. इतना ही नहीं, सबूत मिटाने के लिए उसे गांव के बाहर एक पीपल के पेड़ के नीचे 10 फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया गया.

पति को कमरे में बंद कर ससुर ने की मारपीट

मृतका का नाम रूपा कुमारी था. उसकी शादी इसी साल 25 फरवरी को चेसी गांव के रहने वाले प्रदुमन से हुई थी. अजमा बहरा तार के रहने वाले परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज (Dowry) के लिए उसे तंग करने लगे थे. ससुर सूर्यकांत उर्फ गोपी पर आरोप है कि वो रूपा के साथ अक्सर मारपीट करते थे. हद तो तब हो गई जब रूपा के पति को भी एक कमरे में बंद कर दिया गया और 21 अप्रैल को रूपा की हत्या कर दी गई.

10 फीट गहरे गड्ढे में मिला रूपा कुमारी का शव.
Photo Credit: NDTV Reporter

पुलिस ने खुदाई कर निकाला शव

जब तीन दिनों तक रूपा का अपने घर वालों से कोई संपर्क नहीं हुआ, तो घरवालों को शक हुआ. वे तुरंत पुलिस के पास पहुंचे. पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो खबरी से पता चला कि रूपा को मारकर गांव के बाहर खेत में दफना दिया गया है. शनिवार दोपहर पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खुदाई शुरू करवाई. करीब 10 फीट गहराई में रूपा का शव दबा मिला.

Photo Credit: NDTV Reporter

फरार ससुराल वालों को ढूंढ रही पुलिस

पटना के सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि यह मामला बेहद गंभीर है. हमने शव को बरामद कर लिया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं. ससुराल वाले फिलहाल घर छोड़कर फरार हैं, लेकिन पुलिस हर एक सबूत जुटा रही है ताकि उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले.

Advertisement

ये भी पढ़ें:- बीमारी का सबूत देने सलाइन लगे हुए ही आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची सेविका, अधिकारी ने दिया था 'हाजिर होने' का फरमान

Featured Video Of The Day
NDTV Yuva 2026 | एक वायरल वीडियो ने कैसे बदली पूरी जिंदगी? | Nayab Midha | NDTV India