इंसाफ की आवाज दबाने की कोशिश... राहुल और प्रियंका गांधी ने किया पप्पू यादव का समर्थन

पप्पू यादव का इस वक्त पीएमसीएच में मेडिकल जांच चल रहा है. उनके समर्थक ने आरोप लगाया है की पटना पुलिस उन्हें जबरदस्ती लेकर आई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • 31 साल पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव को देर रात गिरफ्तार किया, उन्हें मेडिकल जांच के लिए पीएमसीएच लाया गया
  • उनके समर्थकों ने पुलिस की कार्रवाई पर आक्रोश जताया, सांसद की तबीयत ठीक नहीं है और व्यवहार अनुचित हो रहा है
  • समर्थकों ने पुलिस पर अविश्वास व्यक्त करते हुए न्यायपालिका पर भरोसा जताया. मामला निचली अदालत ले जाएंगे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पटना: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को पटना के पीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड से हृदय रोग में शिफ्ट किया गया. उन्हें हार्ट में समस्या को लेकर वार्ड में लाया गया है. बता दें कि 31 साल पुराने एक मामले में पटना पुलिस ने पूर्णिया सांसद को देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद आज उन्हें मेडिकल जांच के लिए पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (PMCH) लाया गया है, जहां उनके समर्थकों का भारी जमावड़ा लगा हुआ है.पीएमसीएच के बाहर मौजूद पप्पू यादव के समर्थकों में पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर भारी आक्रोश है. समर्थकों का आरोप है कि पटना पुलिस उन्हें जबरदस्ती अस्पताल लेकर आई है. वहीं, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने पप्पू यादव के समर्थन में एक्स पर पोस्ट किया है. प्रियंका गांधी ने पप्पू यादव से फोन पर बात की है और अच्छे वकील को मदद लेने का सलाह प्रियंका गांधी में पप्पू यादव को दिया.

हना है कि पप्पू यादव की तबीयत फिलहाल ठीक नहीं है, ऐसे में उनके साथ किया जा रहा व्यवहार अनुचित है.

'हमें पुलिस पर नहीं, अदालत पर भरोसा'

अस्पताल के बाहर मौजूद पप्पू यादव के समर्थक प्रेम चंद ने पुलिस प्रशासन पर अविश्वास जताते हुए कहा, "हमें पटना पुलिस की कार्यप्रणाली पर बिल्कुल भरोसा नहीं है. हमें सिर्फ न्यायपालिका और कोर्ट पर भरोसा है. हम इस मामले को लेकर निचली अदालत (Lower Court) का दरवाजा खटखटाएंगे."

कोर्ट में पेशी की तैयारी

ताजा जानकारी के अनुसार, मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पटना पुलिस आज ही पप्पू यादव को एमपी-एमएलए कोर्ट (MP-MLA Court) में पेश कर सकती है. सुरक्षा की दृष्टि से पीएमसीएच के गेट पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, क्योंकि वहां समर्थकों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है.

Advertisement


हमें लगा कहीं गोली तो नहीं मार देगा

एनडीटीवी से बातचीत में पप्पू यादव ने कहा कि वही लोग बताएंगे क्यों गिरफ्तार करने आए थे. न कई सम्मन और न कोई वारंट. दीपक नाम का शख्स सिविल ड्रेस में आया और क्रिमिनल जैसा व्यवहार करने लगा. पप्पू यादव ने कहा कि हमें लगा कहीं गोली तो नहीं मार देगा,ये कौन आ गया पूर्णिया सांसद ने कहा कि करोना काल में भी उनके साथ ऐसा ही किया गया था. उन्होंने सवाल किया कि बार-बार उनके साथ ही क्यों. पप्पू यादव को ही क्यों खत्म करना चाहते हैं. जब उनसे 31 साल पुराने मामले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमें बताया तो जाएगा ना. 
 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | LPG Price | उड़ा दिया ट्रंप का जहाज ! | War News | Iran