फिलहाल बेऊर जेल में ही कटेगी पप्पू यादव की रातें, जमानत पर आज होने वाली सुनवाई टली

कांग्रेस नेता पप्पू यादव को 31 साल पुराने पटना स्थित एक मकान पर अवैध कब्जे के आरोप में न्यायिक हिरासत में हैं. हालांकि विपक्ष इसे राजनीतिक बदले की भावना से की गई कार्रवाई बता रहा है. इसी बीच पटना के गर्ल्स हॉस्टल में जिस NEET छात्रा की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई थी, उसके परिजनों ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी को सरकार की सोची-समझी साजिश बताया है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव.
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को 31 साल पुराने अवैध कब्जे के मामले में न्यायिक हिरासत में रखा गया है.
  • पप्पू यादव की जमानत याचिका पर पटना सिविल कोर्ट में बम की धमकी मिलने के कारण सुनवाई टल गई है.
  • विपक्षी दल और पप्पू यादव के समर्थक उनकी गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध और साजिश करार दे रहे हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:


31 साल पुराने विवाद में गिरफ्तार किए गए पूर्णिया सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव को फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही है. पप्पू यादव को अभी बेऊर जेल में ही दिन बिताना होगा. क्योंकि उनकी जमानत याचिका पर आज होने वाली सुनवाई टल गई है. इस कारण पप्पू यादव की जमानत की बात आगे बढ़ गई है. मालूम हो कि पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर बिहार में सियासी बवाल मचा है. कांग्रेस, राजद सहित कई विपक्षी दलों ने राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं. विपक्षी दलों के कई नेताओं सहित पप्पू यादव के समर्थकों का कहना है कि वो पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में लगातार सरकार और प्रशासन पर सवाल उठा रहे थे, इस कारण उन्हें 31 साल पुराने केस में गिरफ्तार किया गया है. हालांकि प्रशासन का कहना है कि कानून अपना काम कर रही है. 

कोर्ट को मिली बम की धमकी के बाद कामकाज ठप

इस बीच पप्पू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई सोमवार को पटना सिविल कोर्ट में टल गई. सुनवाई टलने का कारण सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलना बताया जा रहा है. दरअसल सोमवार को पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर में कामकाज रोक दिया गया. धमकी के चलते सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर की जांच शुरू की.

11 बजे पप्पू यादव की बेल याचिका पर होनी थी सुनवाई

इस कारण सांसद पप्पू यादव की जमानत याचिका पर आज पटना सिविल कोर्ट में होने वाली सुनवाई भी टल गई. पप्पू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई का समय सुबह 11 बजे तय था. लेकिन लगभग उसी समय बम की धमकी के बाद सिविल कोर्ट में अफरातफरी का माहौल बना और फिर कोर्ट को खाली करवाया गया. सुनवाई टलने के कारण पप्पू यादव को फिलहाल बेउर जेल में ही रहना पड़ेगा.

नीट छात्रा के परिजनों ने भी पप्पू की गिरफ्तारी को साजिश बताया

बताते चले कि पप्पू यादव 31 साल पुराने पटना स्थित एक मकान पर अवैध कब्जे के आरोप में न्यायिक हिरासत में हैं. हालांकि विपक्ष इसे राजनीतिक बदले की भावना से की गई कार्रवाई बता रहा है. इसी बीच पटना के गर्ल्स हॉस्टल में जिस NEET छात्रा की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई थी, उसके परिजनों ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी को सरकार की सोची-समझी साजिश बताया है. 

यह भी पढ़ें - 31 साल पुराने मामले में पप्पू यादव गिरफ्तार, फिर पटना हॉस्टल की मृतक छात्रा के परिजन क्यों उठा रहे सवाल

Advertisement
Featured Video Of The Day
MAGA Supporters Fell In Love With Blonde US Army Soldier लेकिन Jessica Foster की असली सच्चाई क्या है